खबर शहर , ताजमहल: रॉयल गेट पर ब्रिटिश पर्यटक को बंदर ने काटा, साथी पर्यटकों में मची अफरा-तफरी; अस्पताल भेजा – INA

 ताज महल देखने मंगलवार की सुबह पहुंचे ब्रिटिश दल की खुशियां उस वक्त काफूर हो गई, जब रॉयल गेट के पास बंदरों के एक झुंड ने उनके एक साथी को काट लिया।




ग्रुप के साथ चल रहीं ब्रिटेन की महिला पर्यटक सुजैन एन बरेट को बंदर के काटने पर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी पर्यटक सहम गए और चीख-पुकार शुरू हो गई।



मौके पर मुस्तैद सीआईएसएफ के जवानों ने घायल विदेशी पर्यटक को ताज परिसर स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल भेजा गया। संवाद


 


Credit By Amar Ujala

Back to top button