खबर शहर , यूपी पुलिस के सिपाही का ऑडियो वायरल: ट्रैक्टर चालक को धमकाया, फिर जनप्रतिनिधि पर की अभद्र टिप्पणी – INA

आगरा के बाह में पीआरवी 64 के सिपाही का मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हो गया। इसमें वो एक ट्रैक्टर चालक से बात करते हुए गाली-गलौज कर रहा है। इसमें एक जनप्रतिनिधि के बारे में भी अपशब्द कहने का आरोप है। उसने 1 मिनट 46 सेकंड की बातचीत में 24 बार गालियां दीं। मामले की जानकारी पर सिपाही को पीआरवी से हटा दिया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं।
रुदमुली निवासी अंकित राजावत ने बताया कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी ढोने का कार्य करते हैं। पीआरवी 64 पर तैनात सिपाही से पहले से पहचान थी। सोमवार दोपहर को वे खेत पर कार्य कर रहे थे। तभी सिपाही ने कॉल किया लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण उन्होंने कॉल काट दिया। इस पर सिपाही ने रात 7:56 बजे फिर से कॉल किया। आरोप है कि तब सिपाhi ने अभद्रता और गाली-गलौज की।
रात में ट्रैक्टर चलाने पर कार्रवाई का डर दिखाने लगा। इस दौरान हुई बातचीत का अंकित वे ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो गया है। मामले में एडीसीपी अलका सिंह ने सिपाही को पीआरवी से हटा दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश एसीपी बाह जितेंद्र कुमार को दिए हैं। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सिपाही पीआरवी पर तैनात है। इस संबंध में जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही . की कार्रवाई होगी।
यह हुई बातचीत
सिपाही- गाली देता है। फिर कहता है सुनो, रुदमुली में मारेंगे।
अंकित- क्यों
सिपाही- तू हम से का कह रहा है, तुम मेरे बाप हो।
अंकित- पहले तुमने कही, हमने कुछ नहीं कहा।
सिपाही- तुम्हारे दिमाग में ज्यादा चश्मा चढ़ो है, निकाल दिओ ठीक
अंकित- हमाए काहि कौ चश्मा चढ़ि गयो, मनोज भाई।
सिपाही- मनोज भाई मत कर अब।
सिपाही- वही बता कहां आएं है, (अपशब्द कहे…) तू ट्रैक्टर चला कर दिखा रात में।
अंकित- फालतू बात क्यों कर रहे हो, हम भाई साहब भाई साहब कह रहें हैं।
सिपाही- इतने जूता मारेंगे तुझे अंकित, वहीं मारेंगे रुदमुली में।
अंकित- तरीका से बात करो
सिपाही- जा शिकायत करि अइओ मेरी…