Sport : 'कमबैक' हो तो ऐसा…! जसप्रीत बुमराह का ICC रैंकिंग में तहलका, इतने स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में मारी एंट्री #INA

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज से टीम में वापसी की है. बुमराह ने आते ही मैदान पर तहलका मचा दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दोनों टी20 मैचों में उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. पिछले कुछ महीनों से फिटनेस की समस्या के चलते बुमराह स्क्वाड से बाहर चल रहे थे. ऐसे में वापसी के लिहाज से उनके लिए यह सीरीज काफी अहम थी. भले ही उन्होंने 2 मैचों में दो विकेट हासिल किए हैं, लेकिन गेंद से उनका फॉर्म और लय काफी जबरदस्त देखने को मिली है. इसका फायदा बुमराह को आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भी मिला है, जहां वह 7 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर एक बार फिर ICC टी20 रैकिंग में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं.
जसप्रीत बुमराह ने ICC T20 रैकिंग में लगाई 7 स्थान की छलांग
जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे, जिसका असर उनके ICC रैकिंग में भी देखने को मिला. बुमराह की आईसीसी रैंकिंग नीचे गिर गई थी. हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में वापसी करते ही उन्होंने अपनी रैंकिंग में शानदार सुधार किया है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार, बुमराह ने 7 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वह सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अब उनके खाते में 650 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि आगामी मैचों में बुमराह की रैंकिंग में और भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.
Shreyas Iyer suffers big drop, Bumrah back in top 10 – . ICC T20I rankings
🇮🇳 Rankings update after India take 2-0 lead vs Afghanistan
Batters:
• Shreyas Iyer drops 6 places . 29th
• Abhishek Sharma moves . No. 2 (series top scorer – 121 runs)
• Sanju Samson… pic.twitter.com/AK0zzfHT0J— Cricket Hub (@Anurag9793) September 16, 2026
अर्शदीप सिंह ने भी 11 स्थानों की लगाई छलांग
जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी ICC टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने कुल 5 विकेट चटकाए. अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह 11 स्थानों की छलांग लगाते हुए सीधे 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जहां अब उनके 642 रेटिंग पॉइंट्स हैं. दूसरी ओर, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी 2 स्थानों के सुधार के साथ 5वें नंबर पर आ गए हैं. हालांकि, पहले टी20 मैच के दौरान चोटिल होने के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों और आगामी एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं, जिससे आने वाले समय में उनकी रैंकिंग में गिरावट आ सकती है.
Some big movers across all formats following the latest update . the ICC Player Rankings 😲https://t.co/w0lu948g49
— ICC (@ICC) September 16, 2026
बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I में मेडन डाल रचा था इतिहास
जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दोनों टी20 मैचों में कमाल का प्रदर्शन कर अपनी पुरानी लय हासिल की है. चोट के बाद वापसी कर रहे बुमराह ने पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत की, जबकि दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 मैच में तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया. इस मुकाबले में बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 25 रन देकर 1 विकेट चटकाया. उन्होंने मैच का पहला ही ओवर मेडन ओवर फेंका, जिसने न सिर्फ अफगानिस्तान पर दबाव बनाया बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज करा दिया. इस मेडन ओवर के साथ ही बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 13 मेडन ओवर फेंकने वाले फुल मेंबर टीम के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा और भारत के भुवनेश्वर कुमार (12-12 मेडन) को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है.
यह भी पढ़ें: T20I क्रिकेट में कौन हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में 2 भारतीय नाम हैं शामिल
'कमबैक' हो तो ऐसा…! जसप्रीत बुमराह का ICC रैंकिंग में तहलका, इतने स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में मारी एंट्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,