UP News: Bareilly Crime News: पत्नी ने पकड़े पति के पैर, प्रेमी ने रस्सी से दबाया गला; बोरे में शव भरकर बाइक से ले गए – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली के भुता थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव में 38 वर्षीय पप्पू की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि पप्पू की हत्या उसकी पत्नी नरगिस ने गांव के ही रहने वाले राजा उर्फ रियाज के साथ मिलकर की थी. पुलिस का कहना है कि 10 सितंबर की रात पप्पू ने राजा को अपनी पत्नी से मिलने के दौरान देख लिया था. इसके बाद विवाद हुआ और अगले दिन दोनों ने मिलकर पप्पू की हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से मिर्जापुर भट्ठे के पास ले जाया गया. वहां शव को खाई में फेंक दिया गया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में राजा उर्फ रियाज ने पप्पू की हत्या करने की बात बताई है. आरोपी के बताए स्थान पर शव बरामद किया गया है. पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

चार साल से नरगिस के संपर्क में था राजा

पप्पू के भाई बुंदन ने बताया कि करीब चार साल पहले उनका परिवार बदायूं जिले के बलिया गांव में रहता था. उसी दौरान 25 वर्षीय राजा उर्फ रियाज का 35 वर्षीय नरगिस से मिलने के लिए आना-जाना शुरू हुआ था. परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे. करीब तीन साल पहले पप्पू ने बदायूं की जमीन बेचकर भुता क्षेत्र के फैजनगर गांव में मकान बना लिया था. इसके बाद वह पत्नी, तीन बेटों और तीन बेटियों के साथ वहीं रहने लगा.

राजा भी फैजनगर का रहने वाला था, इसलिए गांव में रहने के बाद भी उसका नरगिस से संपर्क बना रहा. पप्पू सिलाई का काम करता था और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था. परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान नरगिस और राजा की मुलाकातें बढ़ती गईं. परिवार के मुताबिक, दोनों के संबंधों की जानकारी पप्पू को भी हो गई थी.

रात में नरगिस के साथ था राजा

पप्पू के भाई बुंदन के मुताबिक, 10 सितंबर की रात करीब 12 बजे राजा उर्फ रियाज नरगिस से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान पप्पू ने दोनों को देख लिया. आरोप है कि राजा वहां से भाग गया, जबकि पप्पू ने पत्नी नरगिस के साथ मारपीट की. परिजनों के मुताबिक, इसके बाद नरगिस और राजा ने पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

हत्या के बाद शव ठिकाने लगाया

पुलिस का कहना है कि 11 सितंबर की रात करीब 12 बजे नरगिस और राजा ने पप्पू को जमीन पर गिरा दिया. आरोप है कि नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़ लिए और राजा ने उसकी गर्दन में रस्सी डालकर फंदा लगा दिया. इससे पप्पू की मौत हो गई. इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में भर दिया. पुलिस के मुताबिक, शव को मोटरसाइकिल पर लादकर मिर्जापुर भट्ठे के पास ले जाया गया और खाई में फेंक दिया गया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया.

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में राजा उर्फ रियाज ने पप्पू की हत्या करने की बात बताई है. आरोपी के बताए स्थान पर शव बरामद किया गया है. पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Bareilly Crime News: पत्नी ने पकड़े पति के पैर, प्रेमी ने रस्सी से दबाया गला; बोरे में शव भरकर बाइक से ले गए


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button