खबर शहर , Agra News: एमएसपी में शामिल कर आलू की खरीद करे सरकार – INA

शमसाबाद। आलू किसानों की दो दिवसीय पदयात्रा रविवार को शुरू हो गई। सोमवार को पदयात्री किसान आगरा कमिश्नरी पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मंडलायुक्त आगरा को साैंपेंगे।


किसान भवन बुद्धसेन कन्या इंटर कॉलेज के पास सुडरई रोड से दो दिवसीय आलू उत्पादक किसानों की पैदल यात्रा उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड भारत सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई। पदयात्रा में कई जिलों से आए आलू उत्पादक किसान शामिल हैं। पदयात्रा देर रात दिगनेर पहुंची, वहां रात्रि विश्राम किया। सोमवार को पदयात्रा आगरा कमिश्नरी पहुंचेगी, जहां किसान मुख्यमंत्री के नाम मंडलायुक्त को ज्ञापन देंगे। पदयात्रा में शामिल किसानों की सरकार से मांग है कि शीतगृह में रखे समस्त आलू का भाड़ा सरकार वहन करे। किसानों को 30000 प्रति एकड़ क्षतिपूर्ति प्रदान करे। स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश पर आलू को एमएसपी में शामिल कर 1650 रुपए प्रति कुंतल सरकारी दर से खरीद करे। मनरेगा कानून को पुनः लागू किया जाए। मजदूरी 600 तय की जाए। किसानों को फसल की बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी यूरिया उपलब्ध कराया जाए। बिजली के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। पैदल यात्रा में काफी संख्या में आलू उत्पादक किसान एवं किसान सभा के कार्यकर्ता शामिल हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button