खबर शहर , Agra News: थाईलैंड की क्रिर्क यूनिवर्सिटी से जुड़ेगा आंबेडकर विश्वविद्यालय – INA

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और थाईलैंड के बैंकॉक स्थित क्रिर्क यूनिवर्सिटी के बीच अकादमिक सहयोग की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को क्रिर्क यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों संस्थानों के बीच छात्र-शिक्षक विनिमय, संयुक्त शोध, सेमिनार, शोध प्रकाशन और अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप जैसे विषयों पर चर्चा हुई।


क्रिर्क यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल अफेयर्स की डिप्टी डायरेक्टर नसरेया करीमी और रेदुआन रिफात प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। कुलपति प्रो. आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा और केएमआई निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। बैठक में छात्र विनिमय एवं मोबिलिटी कार्यक्रम, शिक्षक विनिमय, संयुक्त शोध परियोजनाएं, संयुक्त सेमिनार-कॉन्फ्रेंस और अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज कार्यक्रमों पर विचार हुआ। विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग और क्रिर्क यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। प्रो. यूएन शुक्ला ने होटल एवं टूरिज्म विभाग के साथ संभावित सहयोग पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों में रुचि जताई और भविष्य में दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को व्यापक बनाने की इच्छा व्यक्त की। बैठक में प्रो. मनु प्रताप सिंह, डॉ. पल्लवी आर्या, पूजा सक्सेना, डॉ. प्रदीप वर्मा, दीपक कुलश्रेष्ठ, डॉ. रुचिरा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button