खबर शहर , Agra News: 50वीं अग्रसेन शोभायात्रा पर तैयारियां शुरू, बैठक में बनी रूपरेखा – INA

कागारौल। आगामी 14 अक्तूबर को कस्बे में निकलने वाली 50वीं स्वर्ण जयंती अग्रसेन शोभायात्रा की तैयारियों पर रविवार देर शाम लक्ष्मी नारायण मंदिर में वैश्य समाज की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष छीतरमल अग्रवाल ने बताया कि 5150वीं जयंती एवं कस्बे की 50वीं शोभायात्रा को स्वर्ण जयंती के मौके पर विशेष आयोजन के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा के साथ डॉ. सतीश अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक, शिवकुमार गर्ग को जयंती संयोजक एवं कोषाध्यक्ष तथा दिलीप कुमार गर्ग को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में भगवान दास सिंघल, राजू गर्ग, नीरज सिंघल, राकेश सिंघल, जगदीश प्रसाद गोयल, किशोर गोयल, योगेश गोयल, ऋषि मंगल व अन्य अग्रवाल समाज के सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति रही।


Credit By Amar Ujala

Back to top button