UP News: दिल्ली में 26 सितंबर तक बारिश नहीं… यूपी-बिहार लेकर ओडिशा तक झमाझम बरसेंगे बादल, जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: मॉनसून का अंतिम दौर चल रहा है. इसकी वापसी से पहले एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने आज यानी 21 सितंबर को 21 सितंबर को यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की वॉर्निंग मौसम विभाग ने जारी की है.
दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां आज आसमान साफ रहने वाला है. प्रदेश में आज अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 26 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.
यूपी-बिहार में बारिश, झारखंड में अलर्ट
आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और सोनभद्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. साथ ही झमाझम बारिश हो सकती है. झारखंड के जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
इन राज्यों में होगी भारी बरसात
राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर और मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर व दमोह में कुछ जगहों पर आज छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. छत्तीसगढ़ के रायपुर व बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहां पर जोरदार बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य महाराष्ट्र में भी आज से 23 सितंबर के दौरान भारी बारिश का अनुमान है. गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी अगले कुछ दिनों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दार्जिलिंग में तूफानी हवाओं के साथ भारी मूसलाधार बारिश हो सकती है. ओडिशा के पुरी, भुवनेश्वर, बालासोर में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और 22-24 सितंबर के दौरान गरज-चमक और बिजली चमक सकती है और व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में आज से 26 सितंबर के दौरान भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय है.
पहाड़ी इलाकों में बिगड़ा है मौसम
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल के ऊपरी इलाकों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. जम्मू कश्मीर के रामबन, राजौरी, रियासी और कठुआ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: SIR की नोटिस लिस्ट में बड़े नाम आडवाणी, एस जयशंकर से लेकर कई IAS अधिकारी
दिल्ली में 26 सितंबर तक बारिश नहीं… यूपी-बिहार लेकर ओडिशा तक झमाझम बरसेंगे बादल, जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,