रूस में पुतिन समर्थक पार्टी की जीत:यूनाइटेड रशिया को शुरुआती गिनती में 57.5% वोट; 2021 में 450 में से 324 सीटें जीती थीं- INA NEWS

रूस के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक यूनाइटेड रशिया पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। शुरुआती नतीजों में पार्टी ने 57.5% वोट के साथ अजेय बढ़त बना ली है। चुनाव के पूरे आधिकारिक नतीजे अभी बाकी हैं। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पहला संसदीय चुनाव है। पुतिन ने चुनाव को यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के समर्थन से जोड़कर पेश किया था। 2021 के पिछले संसदीय चुनाव में यूनाइटेड रशिया ने संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा की 450 में से 324 सीटें जीती थीं। स्टेट ड्यूमा रूस की संसद का निचला सदन है। इसमें कुल 450 सीटें हैं। इनमें 225 सीटें पार्टी को मिले वोट के आधार पर और 225 सीटें अलग-अलग क्षेत्रों में सीधे चुनाव से तय होती हैं। चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे पुतिन पुतिन खुद इस संसदीय चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे। वे यूनाइटेड रशिया पार्टी के सदस्य भी नहीं हैं। हालांकि, पुतिन 2008 से 2012 तक इस पार्टी के नेता रह चुके हैं। उनका अगला राष्ट्रपति चुनाव 2030 में होना है। चुनाव से पहले पुतिन ने कहा था कि लोगों का वोट यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के समर्थन को दिखाएगा। पुतिन चुनाव के नतीजों को पुतिन की नीतियों और यूक्रेन युद्ध के समर्थन के तौर पर पेश कर सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है….
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |