Sport : जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का हुआ इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग-11 से नीतश रेड्डी बाहर, टीम इंडिया टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग #INA

IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप मैदान पर आए. इस दौरान भारत के कैप्टन गिल ने टॉस जीता और होप को पहले बैटिंग करने के लिए कहा है. टीम इंडिया इस मैच में वेस्टइंडीज के सामने पहले बैटिंग करती हुई अब नजर आएगी. भारत के लिए इस मैच में आकिब नबी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है.
आकिब नबी का टीम इंडिया के लिए हुआ डेब्यू
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज को आज वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला है. आकिब अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत वनडे फॉर्मेट से करने वाले हैं. आज टॉस से पहले टीम हर्डल में आकिब नबी को विकेटकीपर बल्लेबाज और उपकप्तान केएल राहुल के हाथों अपना डेब्यू कैप मिला. आकिब अपनी सटीक लाइन और लेंथ के साथ-साथ विकेट चटकाने की कला के लिए भी जाने जाते हैं. उनको नीतीश कुमार रेड्डी की जगह मौका मिला है.
Presenting #TeamIndia’s XI for the 2️⃣nd #INDvWI ODI in Guwahati 📝
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi@mflone_ pic.twitter.com/jac9rcauCg
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
भारत ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसाल
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और कहा कि, ‘हम पहले बॉलिंग करेंगे. यहां पर थोड़ी ज़्यादा घास है और कभी-कभी थोड़ी पैची लगती है. तो मुझे लगता है कि शुरू में फास्ट बॉलर्स के लिए थोड़ी ज़्यादा जगह होगी. मुझे लगता है कि पहले 20-25 ओवर में प्रेशर में आने के बाद, जिस तरह से हमने वापसी की वह वाकई बहुत अच्छी थी. यहां और भी ज़्यादा ह्यूमिडिटी और गर्मी है, इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे फास्ट बॉलर्स के लिए एक अच्छा चैलेंज होगा. बीच के ओवरों में फील्ड में इंटेंसिटी ही गेम तय करती है, और मुझे लगता है कि यह एक ऐसा एरिया है जहां पिछले गेम में थोड़ा बेहतर कर सकते थे. रोहित भाई भी अच्छे टच में दिख रहे थे, तो उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक और अच्छा गेम होगा. हमारे लिए नीतीश की जगह औकिब नबी ने डेब्यू किया है.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected . bowl first in the 2️⃣nd ODI.
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/F7QLtGTYxJ
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि, ‘हम भी टॉस जीतकर पक्का फील्डिंग ही करते. कॉइन टॉस में 50-50 चांस होता है, और चाहे कुछ भी हो, हमें अच्छा करना है, इसलिए आज हमारे पास बोर्ड पर कुछ रन बनाने और अच्छा स्कोर बनाने और अपने बॉलर्स को डिफेंड करने के लिए कुछ देने का एक और मौका है. मुझे लगता है कि शायद शुरू में यह थोड़ा काम करेगा, लेकिन हमें बस जल्दी से अंदाज़ा लगाना है और फिर देखना है कि आखिर में अच्छा स्कोर क्या होगा. हमने चार बदलाव किए हैं’.
Another dream come true in blue ✨🤩
📸 Congratulations . Auqib Nabi as he receives his ODI debut cap from Vice-captain KL Rahul 🧢#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/1kxKme516R
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज – जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज़.
ये भी पढ़ें : BCCI की नई चाल तैयार, अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट से पहले किया ये बड़ा काम, जानें अब कौन बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर?
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का हुआ इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग-11 से नीतश रेड्डी बाहर, टीम इंडिया टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,