Sport : कैच हो तो ऐसा! नमन धीर ने गुवाहाटी में लूटी महफिल, हवा में डाइव लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, आप भी देखिए वायरल वीडियो #INA

IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करते हुए अब तक 10 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 96 रन बना चुकी है. भारत को एकमात्र सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई लेकिन ये विकेट उनसे ज्यादा नमन धीर का है.
नमन धीर ने हैरतअंगेज कैच लेकर लूटी महफिल
भारत के युवा खिलाड़ी नमन धीर ने गुवाहाटी में महफिल लूट ली. उन्होंने अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में ही एक शानदार कैच लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उन्होंने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी का 5वां ओवर भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा डाल रहे थे.
इस ओवर की अंतिम गेंद उन्होंंने कीसी कार्टी को डालीं. दाएं हाथ के वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने ऑफ साइड पर शॉट खेला और बॉल नमन धीर की ओर गई. उन्होंने हवा में आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया. लेकिन ये कैच क्लीन है या नहीं इसका फैसला करने के लिए फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर का सहारा लिया.
In the air… and in comes a diving Naman Dhir ✈️
Prasidh Krishna with the opening breakthrough ☝️
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @prasidh43 pic.twitter.com/QrcMAljwHE
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
इसके बाद ये फैसला थर्ड अंपायर के पास गया और बड़ी स्कीन पर दूध का दूध पानी का पानी हो गया. नमन धीर ने एकदम क्लीन कैच पकड़ा और इसके चलते भारत को पहली सफलता मिल गई. कीसी कार्टी 10 बॉल में 2 चौकों की मदद से सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके आउट होने का पूरा क्रेडिट नमन धीर को जाता है. नमन धीर ने 27 सितंबर को केरल के तिरुवनंतपुरुम में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था.
The Baramulla Express, Auqib Nabi, is all set . make his international debut! 🧢
The third player from Jammu & Kashmir . represent #TeamIndia! 🙌#INDvWI 2nd ODI | LIVE NOW 👉 https://t.co/hOOhJILBTl pic.twitter.com/fuaqnZXFl7
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 30, 2026
वेस्टइंडीज के इन बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
आपको बता दें कि, इस मैच में टीम इंडिया ने नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर कर जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को प्लेइंग-11 में शामिल किया है. लेकिन अब तक 10 ओवर का खेल हो चुका है और उन्हें कोई भी विकेट हासिल नहीं हुई है. वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैंपबेल इस समय 47 बॉल में 9 चौके और 4 छक्कों के साथ 80 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं उनका साथ टीम के कप्तान शाई होप 15 रन बनाकर दे रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज – जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज.
ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का हुआ इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग-11 से नीतश रेड्डी बाहर, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग
कैच हो तो ऐसा! नमन धीर ने गुवाहाटी में लूटी महफिल, हवा में डाइव लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, आप भी देखिए वायरल वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,