Sport : जॉन कैंपबेल ने गुवाहाटी ODI में शतक जड़ रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ठोका वेस्टइंडीज का सबसे तेज शतक और अर्धशतक #INA

IND vs WI 2nd ODI: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के लिए जॉन कैंपबेल ने सिर्फ 65 गेंदों पर शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया. जॉन कैंपबेल अब भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं, वह भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भी विंडीज प्लेयर बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट के 2 दिग्गज सर विव रिचर्ड्स और क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

जॉन कैंपबेल ने सिर्फ 29 गेंद पर फिफ्टी जड़ तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी का आगाज केसी कार्टी और जॉन कैंपबेल ने किया. हालांकि, केसी कार्टी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बन गए. लेकिन दूसरी ओर, जॉन कैंपबेल ने क्रीज पर आते ही भारतीय गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. उन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जिन्होंने भारत के खिलाफ साल 2002 और साल 2019 में 30-30 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कारनामा किया था. 

जॉन कैंपबेल ने ध्वस्त किया विव रिचर्ड्सन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 

अर्धशतक पूरा करने के बाद भी जॉन कैंपबेल रुके नहीं. उन्होंने अपनी इस आक्रामक बल्लेबाजी को जारी रखा और भारतीय स्पिन व तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. कैंपबेल ने सिर्फ 65 गेंदों पर अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया. इस जादुई पारी के साथ उन्होंने दिग्गज सर विव रिचर्ड्स का सालों पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. अब कैंपबेल भारत के खिलाफ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले विंडीज बल्लेबाज बन गए हैं.

भारतीय गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले से यह उम्मीद थी कि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन जॉन कैंपबेल के इरादे कुछ और ही थे. उनके इस कड़े प्रहार ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया और बारसपारा स्टेडियम में मौजूद दर्शक विंडीज की इस बल्लेबाजी को देख दंग रह गए. 

101 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए जॉन कैंपबेल

कैंपबेल ने सिर्फ 68 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. आखिरकार, उन्हें नमन धीर ने आउट कर पवेलियन भेजा. जॉन कैंपबेल और कप्तान शे होप के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की शानदार साझेदारी हुई.

यह भी पढ़ें:  कैच हो तो ऐसा! नमन धीर ने गुवाहाटी में लूटी महफिल, हवा में डाइव लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, आप भी देखिए वायरल वीडियो

जॉन कैंपबेल ने गुवाहाटी ODI में शतक जड़ रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ठोका वेस्टइंडीज का सबसे तेज शतक और अर्धशतक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button