Sport : 'ये आपके दिल पर असर डालता है…' पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले ईशान किशन का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा? #INA

Ishan Kishan : भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच गई है, जहां फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ उसका मेडल मैच होने वाला है. टीम इंडिया श्रीलंका को एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में 124 रनों से अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने के लिए फाइनल में पहुंची है, जो इंडियन क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में हासिल किया था. 

आज भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में बल्ले के साथ धमाल मचाने वाले ईशान किशन ने मैच के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने देश के लिए मेडल जीतने को खास बताया है. उन्होंने इस एहसास के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.  

 

ईशान किशन ने दिया दिल छू लेने वाला बयान 

इस मैच के बाद ईशान किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ​’जब आप भारत के लिए खेलते हैं, खासकर जब बात मेडल की हो, तो यह आपके दिल पर असर डालता है. यह सिर्फ बीसीसीआई से जुड़े होने की बात नहीं है. यहां हमेशा भारत की बात होती है. चारों ओर इतने सारे झंडे लहरा रहे होते हैं और इतने सारे लोग आपका उत्साह बढ़ा रहे होते हैं. तो आपको अंदर से वह एहसास होता है, भले ही आप उसे बाहर न दिखाएं, लेकिन मुझे लगता है कि आपको महसूस होता है कि यह कुछ अलग है. भले ही हमारी टीम बहुत अच्छी हो और हमारे पास बेहतरीन गेंदबाज और बल्लेबाज हों, फिर भी सच कहूं तो मुझे लगता है कि यहां थोड़ा ज्यादा दबाव होता है’.

फाइनल मैच पर ईशान ने क्या कहा?

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच से पहले आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि चीजों को आसान रखना ही बेहतर है, ताकि आप ज्यादा न सोचें. हमने आज खेला, हमें पता है कि हालात आसान नहीं होंगे, खासकर तब जब सामने वाली टीम के पास अच्छे स्पिनर्स हों. इसके साथ ही आप यह नहीं सोचते कि दो दिन बाद क्या होगा. आप बस शांत रहते हैं, अपने शॉट्स खेलते हैं, उस पल में जीते हैं और उन अहम पलों का मजा लेते हैं’.

ईशान किशन ने खेली 80 रनों की पारी 

भारत के बाएं हाथ के 28 वर्षीय बल्लेबाज ईशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 46 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 80 रन की पारी तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत इंडियन क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए. टीम इंडिया से जीत के लिए मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 9.2 ओवर में 45 रनों पर ढेर हो गई और 124 रनों से मैच जीत लिया.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय, तीसरे ODI से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, CSK के स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस

'ये आपके दिल पर असर डालता है…' पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले ईशान किशन का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button