Sport : रन-आउट और स्टंपिंग के नियम में ICC ने किया बड़ा बदलाव, अब सिर्फ गेंद छूने से आउट नहीं होंगे बल्लेबाज #INA

Run-out Rules: आईसीसी ने रन-आउट और स्टंपिंग को लेकर क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नियम बदल दिया है, जिससे अब बल्लेबाजों को बड़ी राहत मिलेगी. नए नियम के मुताबिक, अगर कोई फील्डर या विकेटकीपर किसी बल्लेबाज को रन-आउट या स्टंप आउट करना चाहता है, तो उसके हाथों में गेंद पूरी तरह से सुरक्षित होनी चाहिए. अब अगर गेंद फील्डर के हाथ से सिर्फ फिसलकर या केवल उंगलियों को टच करते हुए स्टंप्स पर जा लगती है, तो बल्लेबाज आउट नहीं माना जाएगा. अंपायर अब तभी आउट देगा जब फील्डर का गेंद पर पूरा नियंत्रण होगा.
क्या है आईसीसी का नया नियम?
ICC के नए नियम के मुताबिक, अब रन-आउट या स्टंप आउट करने के लिए फील्डर या विकेटकीपर का गेंद पर पूरा कंट्रोल होना बहुत जरूरी है. नियम में साफ कहा गया है कि अगर गेंद स्टंप्स पर लग रही है या गिल्लियां गिर रही हैं, तो सिर्फ हाथ से गेंद को छू लेना आउट देने के लिए काफी नहीं होगा. अंपायर बल्लेबाज को तभी आउट देगा, जब यह बिल्कुल साफ दिखेगा कि फील्डर ने गेंद को अपने हाथों में पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से पकड़ा हुआ था.
🚨 JUST IN 🚨
The ICC has clarified what counts as an overthrow: an attempt . direct the ball at the stumps . stop runs or effect a run-out.
A misfield, whether trying . stop the ball or pass it . a teammate, is not an overthrow. pic.twitter.com/qhYxbnsk12
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 1, 2026
सिर्फ छूने और ‘कंट्रोल’ में क्या है अंतर?
अक्सर मैचों में देखा जाता है कि जब कोई फील्डर थ्रो करता है, तो विकेटकीपर या गेंदबाज स्टंप्स के पास खड़े होकर गेंद को पकड़ने की कोशिश करते हैं. कई बार गेंद हाथ से फिसलकर या सिर्फ उंगलियों को छूते हुए स्टंप्स पर लग जाती है और बेल्स गिर जाती हैं. इस तरह बल्लेबाज आउट हो जाता था.
पुराने नियम में क्या होता था: अगर कोई बल्लेबाज क्रीज से बाहर है और गेंद हाथ से केवल फिसलकर या टच होकर भी स्टंप्स पर लग जाती थी, तो बल्लेबाज को तुरंत आउट दे दिया जाता था.
अब क्या नए नियम में क्या होगा: अगर गेंद फील्डर के हाथ में पूरी तरह सुरक्षित यानी उसके कंट्रोल में नहीं है और वह सिर्फ हाथ से लगकर या छूकर गिल्लियां गिरा देती है, तो थर्ड अंपायर वीडियो रीप्ले देखने के बाद बल्लेबाज को ‘नॉट आउट’ करार देंगे. आसान शब्दों में कहें तो, अब आउट करने के लिए फील्डर के हाथ में गेंद का पूरी तरह संभलना जरूरी है, सिर्फ छू जाना काफी नहीं होगा.
🚨 JUST IN 🚨
For a run-out or stumping, the fielder must have complete control of the ball. Merely touching it with the hand as it breaks the stumps is not enough. pic.twitter.com/tnSYR0yjuD
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 1, 2026
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, IND vs WI टी20I सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, MI के स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस
रन-आउट और स्टंपिंग के नियम में ICC ने किया बड़ा बदलाव, अब सिर्फ गेंद छूने से आउट नहीं होंगे बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,