Sports- तीरंदाज धीरज-कुमकुम ने रचा इतिहास!: मिक्स्ड रिकर्व में भारत ने पहली बार जीता कोई पदक; रजत से करना पड़ा संतोष -#INA

भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवर और कुमकुम अनिल मोहोद ने एशियन गेम्स में मिक्स्ड रिकर्व स्पर्धा में इतिहास रच दिया। दोनों ने फाइनल में रजत पदक जीता। हालांकि, स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत को चीन के हाथों 3-5 से हार का सामना करना पड़ा। मिक्स्ड रिकर्व स्पर्धा एशियन गेम्स में 2018 से खेली जा रही है। भारत इससे पहले 2018 जकार्ता-पालेमबांग और 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में पदक नहीं जीत सका था। ऐसे में धीरज और कुमकुम का रजत भारत का इस स्पर्धा में पहला एशियाई खेल पदक है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button