यूपी – छोटी बचत योजनाओं पर बड़ा अपडेट: पीपीएफ, सुकन्या और एनएससी पर मिलेगा कितना ब्याज? सरकार ने किया ये फैसला – INA

वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2026 की अवधि में डाकघर की योजनाओं पर वही ब्याज दरें लागू रहेंगी जो दूसरी तिमाही में निर्धारित थीं।

संचार मंत्रालय के तहत आने वाले डाक विभाग के वित्तीय सेवा प्रभाग ने इस संबंध में सभी परिमंडलों और क्षेत्रीय प्रमुखों को 30 सितंबर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रधान डाकघर प्रतापपुरा के प्रवर डाकपाल एसके जैन ने बताया कि वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए राष्ट्रीय बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई संशोधन नहीं करने का निर्णय लिया है।

बचत योजनाओं की वर्तमान ब्याज दरें

सुकन्या समृद्धि योजना : 8.2%

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना : 8.2%

राष्ट्रीय बचत पत्र : 7.7%

किसान विकास पत्र : 7.5%

डाकघर मासिक आय योजना : 7.4%

पब्लिक प्रोविडेंट फंड: 7.1%

पांच वर्षीय आवर्ती जमा : 6.7%

नोट: ये ब्याज दरें 1 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button