UP News: रसिक दुलारी शरण मौत मामले में जांच तेज, पड़ताल में जुटीं 5 टीमें… अब तक 50 लोगों से पूछताछ – INA

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रहे रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की 25 सितंबर को हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. पुलिस के अनुसार, रसिक दुलारी शरण मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे और आश्रम में रहकर साधु सेवा के साथ बिजली से संबंधित कार्य भी करते थे. 25 सितंबर को उनके चौथी मंजिल से गिरने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

मामले की जांच को लेकर सीओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए 5 टीमें गठित की हैं. ये टीमें अलग-अलग पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही हैं. घटना से जुड़े CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और रसिक दुलारी शरण के घटनास्थल से पहले और बाद के मूवमेंट को कैमरों के जरिए ट्रेस किया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो रसिक दुलारी शरण के साथ रहते थे या जिनका उनसे नियमित रूप से संपर्क और आना-जाना था. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और उस दौरान क्या गतिविधियां हुईं.

आश्रम से मिल रहा सहयोग

सीओ संदीप कुमार के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को जिन सूचनाओं, दस्तावेजों अथवा अन्य सामग्री की आवश्यकता पड़ रही है, वह आश्रम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है. पुलिस आश्रम से मिले इनपुट और अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है.

दूसरे CCTV में दिख रहे साधक से भी पूछताछ

मामले में सामने आए एक अन्य CCTV फुटेज के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है. फुटेज में एक अन्य साधक ऊपर की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस अब फुटेज में नजर आ रहे इस व्यक्ति की भी पहचान और भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, पूछताछ और फोरेंसिक जांच समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों को एक साथ जोड़कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और किसी भी व्यक्ति की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.

रसिक दुलारी शरण मौत मामले में जांच तेज, पड़ताल में जुटीं 5 टीमें… अब तक 50 लोगों से पूछताछ


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button