Sport : हो गया तय! जुलाई-अगस्त 2027 में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया, टेस्ट, ODI और T20I में होगी भिड़ंत #INA

IND vs WI: वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत दौरे पर है, जहां हाल ही में समाप्त हुई 3 वनडे मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया. अब दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने जा रहा है. इसी टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल ‘कैरेबियन क्रिकेट पॉडकास्ट’ के सैंतोकी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम अगले साल जुलाई और अगस्त 2027 में वेस्टइंडीज का पूर्ण दौरा करेगी. इस दौरे पर टेस्ट और टी20 के अलावा 3 वनडे मैच भी खेले जाएंगे, जिससे टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकेगी. कैरेबियन धरती पर भारतीय धुरंधरों को एक्शन में देखने के लिए फैंस का उत्साह अभी से सातवें आसमान पर है.
वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों फॉर्मट में खेले जाएंगे कुल 10 मुकाबले
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले साल होने वाले इस आगामी सीरीज में क्रिकेट फैंस को मनोरंजन का फुल डोज मिलने वाला है. दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में कुल 10 मुकाबले खेले जाएंगे. भारतीय टीम के इस दौरे का आगाज जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से होगा, वहीं इसके बाद दोनों टीमें 3 वनडे मैचों की सीरीज में एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आएंगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाएंगे 5 T20I मैचों की सीरीज
टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद असली रोमांच टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में देखने को मिलेगा, जहां टीम इंडिया कैरेबियाई धरती पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. वेस्टइंडीज के मैदान अपनी छोटी बाउंड्री और छक्कों की बारिश के लिए मशहूर हैं. ऐसे में इन 5 मुकाबलों के दौरान फैंस को गगनचुंबी शॉट्स, हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच का फुल डोज मिलना तय है.
🚨 INDIA WILL TOUR WEST INDIES IN JULY & AUGUST 2027. [Santokie from Caribbean Cricket Podcast]
– 2 Tests. ✅
– 5 T20Is. ✅
– 3 ODIs. ✅ pic.twitter.com/tYSeDvnKjQ— Johns. (@CricCrazyJohns) October 5, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया का यह दौरा जुलाई और अगस्त 2027 के दौरान आयोजित किया जाएगा. वेस्टइंडीज और भारत के टाइम जोन में अंतर होने के कारण ये मुकाबले भारतीय समयानुसार देर शाम या रात को शुरू होंगे, जिसका मतलब है कि भारतीय फैंस को रात के समय हाई-वोल्टेज क्रिकेट का भरपूर आनंद उठाने को मिलेगा. हालांकि यह सिर्फ रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है. अभी तक बीसीसीआई और वेस्टइंडीज क्रिकेट की ओर से इसे लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड फतह करने के लिए बुमराह-पंत और केएल राहुल की महा-तैयारी, लेकिन इस बॉलर के कारण अटका टीम इंडिया का सिलेक्शन
हो गया तय! जुलाई-अगस्त 2027 में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया, टेस्ट, ODI और T20I में होगी भिड़ंत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,