Tach – बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश? Realme P4s Lite में 7,000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 13MP कैमरा

रियलमी ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन रियलमी P4s Lite बिना किसी बड़े ऐलान के कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. फोन रियलमी P4 सीरीज का नया मॉडल है और इसमें बड़ी 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Unisoc चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन को कंपनी ने 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया है.
रियलमी P4s Lite देश में पहले से मौजूद रियलमी P4s 5G के साथ P4 लाइनअप का हिस्सा बनेगा, जिसे अगस्त में लॉन्च किया गया था.
रियलमी P4s Lite की कीमत और उपलब्धता
रियलमी P4s Lite के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹16,499 रखी गई है. वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट ₹18,499 में आएगा.
फोन को Nebula Black और Moonlight Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसकी बिक्री भारत में 8 अक्टूबर से शुरू होगी.
120Hz डिस्प्ले और Unisoc चिपसेट
रियलमी P4s Lite में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन का रेजोलूशन 1570×720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस मिलती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Panda MN228 ग्लास दिया गया है.
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. कंपनी ने फोन में Google Gemini सपोर्ट की पुष्टि की है, हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि डिवाइस किस Android वर्जन पर चलता है.
7,000mAh बैटरी और 13MP कैमरा
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है. इसे 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ऑटोफोकस के साथ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है. यह कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
5G और NFC नहीं मिलेगा
कनेक्टिविटी के मामले में रियलमी P4s Lite में 5G और NFC का सपोर्ट नहीं दिया गया है. फोन Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2 और GPS सपोर्ट करता है. चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है.
खास बात यह है कि बजट फोन होने के बावजूद कंपनी ने इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी बरकरार रखा है. बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ रियलमी P4s Lite को ₹20,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा गया है.
Source link