UP News: नोएडा आ रहे स्विस राष्ट्रपति, यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 घंटे इन गाड़ियों की एंट्री बंद… ये होंगे वैकल्पिक रूट – INA

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पमोर्लिन के दौरे को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. यातायात पुलिस ने मंगलवार 6 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोक दी है. राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है.
एक्सप्रेसवे पर नहीं जा सकेंगे मालवाहक वाहन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तरफ आने-जाने वाले मालवाहक वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा. जरूरत पड़ने पर कुछ वाहनों को एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से भी निकाला जा सकता है. हालांकि, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है.
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले अपना वैकल्पिक रूट तय कर लें. अगर ट्रैफिक संबंधी परेशानी हो तो ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है. यह नंबर नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक संबंधी सहायता के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
ट्रक चालकों के लिए ये रहेंगे वैकल्पिक रास्ते
यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों को जरूरत के अनुसार अलग-अलग मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा. जेवर-टप्पल की तरफ से आने वाले वाहनों को टप्पल की ओर वापस भेजकर आगे गंतव्य तक जाने की व्यवस्था की गई है. वहीं, खुर्जा की तरफ से जेवर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को खुर्जा से ही डायवर्ट किया जाएगा.
सिकंदराबाद और ककोड़ की ओर से जेवर आने वाले मालवाहक वाहनों को चचूला नहर से खेरली नहर की ओर भेजा जाएगा. दूसरी तरफ, आगरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि एक्सप्रेसवे पर अनावश्यक दबाव न बन सके.
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट जैसी व्यवस्था
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति मंगलवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करेंगे. वह एयरपोर्ट के आधुनिक टर्मिनल, कार्गो सुविधाओं और बिजनेस सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे. उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधियों का दल भी रहेगा.
जेवर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें जून 2026 में शुरू हो चुकी हैं और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं दिसंबर से शुरू करने की तैयारी चल रही है. ऐसे में स्विस राष्ट्रपति का दौरा एयरपोर्ट और भारत-स्विट्जरलैंड के आर्थिक एवं कारोबारी संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
नोएडा आ रहे स्विस राष्ट्रपति, यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 घंटे इन गाड़ियों की एंट्री बंद… ये होंगे वैकल्पिक रूट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,