यूपी – शाहजहांपुर: पुलिस ने चेन लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, किशोर पकड़ा, दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल – INA

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने एनसीसी तिराहे के पास हुई चेन लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल एक अपचारी किशोर को अभिरक्षा में लेने के बाद उसके साथी प्रेमपाल को कैंट क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रेमपाल के बाएं पैर में गोली लगी है।




पांच अक्तूबर को एनसीसी तिराहे के पास मऊ खालसा रोड से पीपल घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो लड़कों ने चेन लूट ली थी। तहरीर के आधार पर सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो संदिग्ध दिखाई दिए। यक्ष एप की मदद से एक अपचारी किशोर की पहचान हुई। पुलिस ने उसे पांच और छह अक्तूबर की रात अभिरक्षा में ले लिया। उसके कब्जे से लूटी गई चेन का छह ग्राम वजन का आधा हिस्सा बरामद हुआ।


Credit By Amar Ujala

Back to top button