दोस्त की लिव-इन पार्टनर पर थी नजर, विरोध पर मर्डर:झज्जर पुलिस का खुलासा-पहले सिर कुचला, फिर नहर में फेंकीं लाशें; शादीशुदा थे दोनों- INA NEWS

दिल्ली के लिव-इन पार्टनर संदीप और कविता की हत्या के मामले में सीआईए-2 (CIA-2) को अहम कामयाबी मिली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के आरोपी संदीप के दोस्त—हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मोडिस और नितेश उर्फ बच्चा हैं। दोनों कविता पर गलत नजर रखते थे, जिसे लेकर संदीप का उनसे विवाद भी हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने संदीप और कविता के सिर पर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी और दोनों के शवों को झज्जर स्थित एनसीआर (NCR) नहर में फेंक दिया। उधर, मृतक के भाई राकेश सिंह ने बताया कि संदीप पहले से हसनगढ़ में रह रहा था और उसके दो बच्चे हैं। साल 2012 में उसकी पत्नी का देहांत हो गया था। संदीप की मुलाकात कविता से नोएडा के एक कपड़ा शोरूम में हुई थी, जिसके बाद दोनों हसनगढ़ में साथ रहने लगे थे। कविता भी शादीशुदा थी और उसके भी दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, संदीप खुद भी पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था। वर्ष 2024 में उसे जमानत मिली थी और बाद में वह बरी हो गया था। फिलहाल, पुलिस दोनों नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। झज्जर एनसीआर नहर में इस तरह मिले थे शव, PHOTO मृतक संदीप के भाई ने पुलिस को ये बातें बताईं… पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी इस संबंध में सांपला के डीएसपी राकेश मलिक ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हत्या के कारणों समेत पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… कपल का मर्डर कर नहर में फेंका:8 महीने से लिव-इन में थे, रोहतक छोड़कर दिल्ली में रहने लगे; दोस्तों पर ही शक हरियाणा के रोहतक निवासी युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर लाशें नहर में फेंक गई। दोनों के शव अब झज्जर में नहर से बरामद हुए। दोनों 8 महीने से साथ रह रहे थे। युवक पहले जनरल स्टोर चलाता था। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |