Sport : Virat Kohli करेंगे बॉलीवुड में एंट्री? राहुल द्रविड़ के बयान ने बढ़ाई हलचल, बोलों- 'वो अच्छी नकल…' #INA

Virat Kohli Bollywood Debut: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर में पहचान बनाई है. लेकिन क्या आने वाले समय में वो क्रिकेट के बाद फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं? इस सवाल का जवाब पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने लेटेस्ट इंटरव्यू में दिया है. द्रविड़ ने विराट के एक्टिंग टैलेंट की तारीफ करते हुए बताया कि वो लोगों की मिमिक्री काफी अच्छी करते हैं और एड्स में भी लंबे समय से काम कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.

क्या बॉलीवुड में एंट्री करेंगे विराट?

राहुल द्रविड़ से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उनकी टीम में से कौन सा क्रिकेटर बॉलीवुड एक्टर बन सकता है. इस बातचीत में अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे. इसी दौरान क्रिकेटरों के फिल्मों में काम करने का जिक्र आया था. राहुल ने कहा- ‘कई क्रिकेटर फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं. सुनील गावस्कर और सैयद किरमानी ने भी एक्टिंग की कोशिश की थी. वहीं अजय जडेजा भी एक फिल्म में नजर आ चुके हैं.’ हालांकि राहुल ने खुद फिल्मों में काम करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अपनी ताकत पता है और वो खुद को बेवकूफ नहीं बनाना चाहते.

विराट की मिमिक्री के फैन हैं राहुल द्रविड़

इसके बाद जब राहुल ने विराट कोहली के बारे में बात की तो उन्होंने उनके एक अलग टैलेंट का खुलासा किया. राहुल ने बताया जब विराट टीम में नए खिलाड़ी थे, तब वो सीनियर खिलाड़ियों और दूसरे लोगों की मिमिक्री बहुत अच्छी तरह किया करते थे. द्रविड़ ने बताया कि विराट लोगों की नकल उतारने में काफी अच्छे थे. हालांकि अब वो पहले की तरह अक्सर मिमिक्री नहीं करते. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि विराट का ये टैलेंट कैमरे के सामने काम आ सकता है.

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

ये भी पढ़ें- 15 मिनट तक विद्युत जामवाल ने रोकी सांस, जानें ऐसे खतरनाक स्टंट्स के लिए क्या ट्रेनिंग लेते हैं एक्टर?

एड्स में भी कर चुके हैं लंबा काम

राहुल द्रविड़ ने विराट की एक्टिंग की एक और वजह बताई. उन्होंने कहा कि विराट लंबे समय से अलग-अलग ब्रांड्स के एड्स में नजर आते रहे हैं. इस वजह से कैमरे के सामने रहने का उन्हें काफी एक्सपीरियंस भी है. इंटरव्यू में होस्ट ने विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर विराट कभी फिल्मों में आने का फैसला करते हैं तो अनुष्का उन्हें एक्टिंग से जुड़े टिप्स दे सकती हैं. बता दें कि विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात भी एक एड की शूटिंग के दौरान ही हुई थी.

मुकेश छाबड़ा कर चुके हैं विराट की तारीफ

बता दें, इससे पहले विराट के बॉलीवुड में आने को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी बात कर चुके हैं. एक इंटरव्यू  के दौरान उन्होंने विराट को पहले से ही अच्छा एक्टर बताया था. मुकेश छाबड़ा ने विराट की पर्सनैलिटी, फिटनेस और कैमरे के सामने उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ की थी. उनका मानना था कि विराट ने अपनी जिंदगी में कई तरह के एक्सरपीरियंस देखे हैं और जिस तरह उन्होंने क्रिकेट में सफलता को संभाला है, वो भी उनकी खासियत है.

क्या फिल्मों में नजर आएंगे विराट?

फिलहाल विराट कोहली के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई ऑफिशियल खबर सामने नहीं आई है. राहुल द्रविड़ ने तो सिर्फ उनकी एक्टिंग और मिमिक्री के टैलेंट को लेकर बात की थी. ऐसे में विराट सच में फिल्मों में कदम रखेंगे या नहीं, ये तो क्रिकेटर ही बता सकते हैं. हालांकि अग  विराट बड़े पर्दे पर नजर आते हैं तो उनके फैंस के लिए ये किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन… अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी! यंग को लिखकर दिया हिंट

Virat Kohli करेंगे बॉलीवुड में एंट्री? राहुल द्रविड़ के बयान ने बढ़ाई हलचल, बोलों- 'वो अच्छी नकल…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button