खबर शहर , Agra News: आग की भेंट चढ़ी चार बीघा बाजरे की फसल – INA

फतेहपुर सीकरी। सीकरी चार हिस्सा गांव निवासी किसान लाखन सिंह पुत्र सोनीराम ने बाजरे की फसल काटकर एक स्थान पर एकत्र कर रखी थी। सोमवार देर शाम अचानक फसल में आग लग गई। आग ने चार बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान की जली फसल का सर्वे कराकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।