खबर शहर , Agra News: अखिलेश की ताजपोशी का संकल्प लेकर सैफई निकले बदायूं के सपाई, बाह में स्वागत – INA

बाह। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प और मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 30 सितंबर को बदायूं से साइकिल से निकले कार्यकर्ताओं का जैतपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। साइकिल यात्रियों में ललितेश कुमार, लव यादव, सर्वेश कुमार, मोहित श्रीवास्तव, अभिषेक, अमित यादव, अनुज, अर्जुन और शशांक शामिल हैं, जो कासगंज, सिकंदरा राऊ, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहाबाद होते हुए बृहस्पतिवार को जैतपुर पहुंचे।
सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। विश्राम के बाद सैफई के लिए रवाना हुए यात्रियों के साथ आदिलवेग मिर्जा, मोनू अहीर, आलोक यादव, विवेक दुबे, रोहित कुशवाह, रितिक, राजेश कुमार और उमेश कुमार बाह की सीमा तक साथ चले। जैतपुर में हुए सम्मान से उत्साहित साइकिल यात्रियों ने बताया कि रास्ते भर जनता का सपा के प्रति सकारात्मक रुख दिखाई दिया।