खबर शहर , Agra News: जैतपुर के पांच गांवों में विजीलेंस का छापा, 16 घरों में पकड़ी बिजली चोरी – INA

बाह। जैतपुर विकास खंड में बृहस्पतिवार की सुबह विद्युत विजीलेंस की छापेमारी से उदयपुर कला, नंदगवा, देवपुरा, कूकापुर और वैदपुरा गांव में अफरातफरी मच गई। जैतपुर के एसडीओ शम्भूनाथ एवं विजीलेंस प्रभारी सुंदरलाल के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान उदयपुर कला व नंदगवा के 5-5, वैदपुरा के 4, कूकापुर और देवपुरा के 1-1 घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। छापेमारी के दौरान गांवों में अपने घरों के कटिया तार उतारकर कई परिवार भूमिगत हो गए। छापेमार टीम में देवपुरा के जेई अजय कुमार, पाठकपुरा के जेई कमलेश कुमार, जैतपुर के जेई गजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, विजय शर्मा, नवीन कुमार, विपुल, नितेश कुमार, दुर्गेश, जितेंद्र और आकाश आदि शामिल रहे। संवाद