खबर शहर , Agra News: लेखपालों का ऑनलाइन कार्य बहिष्कार, भर्ती अभ्यर्थियों की बढ़ीं मुश्किलें – INA

बाह। लेखपाल संघ द्वारा 22 सितंबर को अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज छोड़ने के बाद बृहस्पतिवार से सभी ऑनलाइन सेवाओं का भी बहिष्कार कर दिया गया है। इससे नेवी, असम रायफल, शिक्षक और बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र अटक गए हैं। रमेश चन्द्र कुशवाह, अमित कुमार, सोनू सिंह, सोनवीर, अभय गुर्जर और राकेश कुमार ने बताया कि प्रमाण पत्र जारी न होने से वे आवेदन से वंचित हो सकते हैं, वहीं छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन भी अधर में लटक गए हैं। संसाधनों की कमी के बीच वेतन विसंगति और पदोन्नति सहित अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने 17 अक्तूबर से राजस्व, वरासत, पैमाइश और आपदा प्रबंधन समेत सभी काम पूरी तरह छोड़ने का एलान किया है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष यशवेन्द्र सिंह, मंत्री अमित कुमार, अशोक वर्मा, राजेन्द्र बघेल, विश्वनाथ सिंह, रामनिवास, रामदास शर्मा, प्रवीण त्यागी, सुनील, गोविंद, श्रद्धा भदौरिया और प्रियंका धाकरे ने कहा है कि सरकार समस्याओं का निदान करेगी तभी वे काम पर लौटेंगे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button