खबर शहर , Agra News: खो-खो में जनता, लक्ष्मी और दान कुंवरि कॉलेज विजेता – INA

आगरा। राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज के क्रीड़ा स्थल पर बृहस्पतिवार को 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह और संयोजक प्रधानाचार्य डी. डेनियल ने खेल का शुभारंभ किया। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में जनता इंटर कॉलेज, फतेहाबाद ने दान कुंवरि इंटर कॉलेज को 30-25 से हराया। 17 वर्ष से कम वर्ग में लक्ष्मी इंटर कॉलेज, करारा अकोला ने सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज को 19-02 से शिकस्त दी। 19 वर्ष से कम वर्ग में दान कुंवरि इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा ने जनता इंटर कॉलेज को 15-09 से पराजित कर खिताब जीता। चयनकर्ता आशा वशिष्ठ, सौरभ सिंह, अवधेश कुमार और पुष्पेंद्र कुमार रहे। निर्णायक मंडल में केपी सिंह यादव, विनीत सिंह, ललित पाराशर, राजमणि चौहान और संदीप चौधरी रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। आयोजन में मंडलीय सचिव अनिल कुमार समेत क्रीड़ा शिक्षक मौजूद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button