खबर शहर , Agra News: यूपी की जीत में आगरा की दो बेटियों का कमाल – INA

आगरा। उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए सत्र में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब के खिलाफ 50 रन की शानदार जीत में आगरा की दो बेटियों सानवी भाटिया और भारती सिंह ने अहम योगदान दिया। कप्तान सानवी ने विकेट के पीछे मुस्तैदी दिखाते हुए एक कैच लपका और दो बल्लेबाजों को स्टंप आउट कराया, वहीं भारती ने बल्ले के साथ गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन किया।


मुंबई स्थित शरद पवार क्रिकेट अकादमी में शनिवार को खेले गए 20 ओवर के मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 160 रन बनाए। भारती सिंह ने 11 गेंद पर दो चौकों की मदद से 16 रन की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में भी उन्होंने पंजाब के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारती ने अपने चार ओवर में महज 13 रन खर्च किए। पंजाब की टीम आठ विकेट पर 110 रन ही बना सकी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button