Sport : न्यूजीलैंड ने वनडे टीम के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम, भारत के खिलाफ इन कीवी खिलाड़ियों की हुई वापसी #INA

New Zealand ODI Squad Announced: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है. इस सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के साथ होगी. कीवी टीम की कमान एक बार फिर मिचेल सैंटनर संभालेंगे. रचिन रवींद्र इंजरी से वापसी कर रहे हैं, तो वहीं फिन एलेन और लॉकी फर्ग्यूसन की भी टीम में वापसी देखने को मिल रही है.
तीन वनडे मैचों के बाद दिया जाएगा खिलाड़ियों को आराम
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुरुआती तीन वनडे के लिए और फिर आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है. दरअसल, स्क्वाड में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन , रचिन रवींद्र और टिम साइफ़र्ट को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इनमें से कोई भी सभी पांच मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होगा. जी हां, भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आखिरी वनडे के कुछ ही दिनों बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, इसलिए जो कीवी खिलाड़ी टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं, उन्हें तीसरे वनडे के बाद टीम से हटा दिया जाएगा, ताकि उन्हें रेड बॉल (लाल गेंद) के हिसाब से ढलने का समय मिल सके.
गौर करने वाली बात है कि सिर्फ मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, विल यंग और ब्लेयर टिकनर ही सभी पांच वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में सात और खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.
रचिन रवींद्र कर रहे हैं वापसी
कीवी स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की स्क्वाड में वापसी हो गई है. रचिन कंधे की चोट के कारण श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ T20I टीम से बाहर हो गए थे, पहले तीन वनडे मैचों के लिए वापसी करेंगे. वहीं, T20I स्पेशलिस्ट फिन एलन और टिम सैफर्ट आखिरी 2 मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे.
एलन और फर्ग्यूसन ने आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के लिए वनडे मैच खेला था, जबकि सैफर्ट का ब्लैककैप्स के लिए आखिरी 50 ओवर का मैच 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में था. सैंटनर टीम इंडिया के खिलाफ कीवी टीम की कप्तानी करेंगे और उन्हें उम्मीद होगी कि वे एक बार फिर भारत को हरा पाएंगे, क्योंकि उन्होंने इस साल की शुरुआत में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में उन्हें 2-1 से हराया था.
🚨 NEW ZEALAND ODI SQUAD vs INDIA:
All 5 games – Santner, Bracewell, Chapman, Duffy, Will Young, Tickner
Games 1-3 – Conway, Henry, Jamieson, Latham, Mitchell, Phillips, Rachin , Nathan Smith
Games 4-5 – Allen, Kristian Clarke, Matt Fisher, Ferguson, Mitch Hay, Nick Kelly,… pic.twitter.com/hbnQhqEaSV
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 11, 2026
न्यूज़ीलैंड की शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
न्यूजीलैंड की चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैको डफी, मैट फिशर, मिच हे (विकेटकीपर), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.
यहां देखें IND VS NZ वनडे सीरीज का शेड्यूल
मैच | तारीख | दिन | समय (भारतीय समय) | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|
पहला वनडे | 4 नवंबर 2026 | बुधवार | सुबह 7:30 बजे | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
दूसरा वनडे | 7 नवंबर 2026 | शनिवार | सुबह 7:30 बजे | वेलिंगटन |
तीसरा वनडे | 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | सुबह 7:30 बजे | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
चौथा वनडे | 13 नवंबर 2026 | शुक्रवार | सुबह 7:30 बजे | बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
पांचवां वनडे | 15 नवंबर 2026 | रविवार | सुबह 7:30 बजे | बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
ये भी पढ़ें: IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी-20 मैच? जानिए बिलकुल FREE में कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन
न्यूजीलैंड ने वनडे टीम के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम, भारत के खिलाफ इन कीवी खिलाड़ियों की हुई वापसी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,