Sport : 'जब वह 19 साल के थे…', हार्दिक पांड्या के बर्थडे पर महिका शर्मा ने लिखा ऐसा पोस्ट, आते ही हो गया वायरल, आप भी पढ़िए #INA

Mahieka Sharma Post On Hardik Pandya Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 11 अक्टूबर यानि आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. हार्दिक पिछले कुछ वक्त से इंजरी के चलते एक्शन से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं. इस खास मौके पर तमाम फैंस और उनके साथी खिलाड़ी हार्दिक को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं. मगर, इस बीच हार्दिक की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने बर्थडे पर पोस्ट शेयर किया जो आते ही वायरल हो गया है. इस पोस्ट में महिका ने हार्दिक की जिंदगी के शुरुआती सफर से अब तक की जर्नी लिखी है. कैसे वह 19 साल की उम्र में बल्लेबाज हुआ करते थे, फिर उन्होंने खुद को ऑलराउंडर बनाया और आज वह इस मुकाम पर पहुंचे.

महिका शर्मा ने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने हार्दिक पांड्या को इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट लिखकर बर्थडे विश किया. उन्होंने इस पोस्ट में हार्दिक की एक फोटो के साथ लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा और हार्दिक के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हर संघर्ष का जिक्र किया.

महिका ने लिखा-“19 साल की उम्र तक, हार्दिक बड़ौदा में चौथे नंबर के बल्लेबाज थे. नटखट और चुलबुले छोटे भाई के रूप में मैदान पर उनकी मौजूदगी बस एक इत्तेफाक जैसी थी. बेहद चंचल और फुर्तीले होने के कारण, क्रिकेट उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने का जरिया बन गया. नाममात्र की पढ़ाई के चलते, यही मैदान उनके खुद को जाहिर करने का मंच भी बना.”

उन्होंने आगे लिखा, “सालों तक एक बल्लेबाज के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी टीम में उनकी जगह पक्की नहीं हो पा रही थी. पॉलिटिकल और सोशल चीजों के दिखावटी तौर-तरीकों में खुद को न ढाल पाने की मजबूरी ने उन्हें उनके हक के सिलेक्शन से दूर रखा. तेज दौड़ने के शौकीन होने के नाते जो कि आमतौर पर बल्लेबाजों में कम ही दिखता है, उनमें घोड़ों की तरह जी-तोड़ मेहनत करने का हुनर था. खुद उन्हें भी खबर नहीं थी कि यही उनका सबसे बड़ा ‘चीट कोड’ साबित होने वाला था.”

View this post on Instagram

हार्दिक की शुरुआती दिनों को लेकर महिका लिखती हैं कि, “सिम्पैथी का मतलब जाने बिना भी जब बाकी सभी बल्लेबाज अपनी गेंदें खेलकर चले जाते तो हार्दिक अपनी बल्लेबाजी खत्म होने के बाद भी वहीं रुकते ताकि अपने गेंदबाज साथियों की बल्लेबाजी की प्रैक्टिस के लिए गेंद फेंक सकें. स्कूल छोड़ चुके हार्दिक के लिए यह अपने समय का अच्छा इस्तेमाल था, क्योंकि न तो वह किसी महंगे शौक का खर्च उठा सकते थे और न ही घर पर करने के लिए कुछ खास था.”

उन्होंने आगे लिखा, “गेंदबाज या ऑलराउंडर बनने के किसी इरादे के बिना, वह सेंसिटिव बॉय जो अब भी दिल से एक बल्लेबाज था, क्रिकेट के अपने इस सफर पर चलता रहा. जिंदगी की इकलौती ऐसी चीज जिसने उसे यह अहसास कराया कि उसे भी अपनाया गया है. फिर किस्मत ने करवट ली. एक सीनियर कोच ने उन्हें गेंदबाजी करते देखा और वह बेहद हैरान रह गए. क्योंकि वह तो सिर्फ हार्दिक नाम के बल्लेबाज को जानते थे.”

महिका ने आगे लिखा, “कुछ ही दिनों बाद, उन्होंने एक ऑलराउंडर के रूप में डेब्यू किया, मैच में जिंदगी में पहली बार गेंदबाजी की और 5 विकेट झटक लिए. उस वक्त उनके पास गेंदबाजी करने वाले जूतों की एक जोड़ी तक नहीं थी. 2 साल बाद उनकी पसंदीदा आईपीएल टीम की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उन्हें साइन कर लिया. इसके 6 महीने बाद, उन्होंने भारत के लिए अपना डेब्यू किया.”

View this post on Instagram

महिका ने आगे लिखा, “कोई भी कल्पना उस स्क्रीनप्ले को नहीं लिख सकती थी, जिसे जर्सी नंबर 33 जीने वाला था. भले ही मेरा यह लेटर उनकी ग्रेटनेस की कहानी के असीमित समंदर की सिर्फ 3% बूंदें ही समेट पाया हो, फिर भी मेरे चेहरे पर मुस्कान है यह जानकर कि उनका माध्यम कभी शब्द नहीं थे. वे कभी थे भी नहीं.”

ये भी पढ़ें: IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी-20 मैच? जानिए बिलकुल FREE में कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

'जब वह 19 साल के थे…', हार्दिक पांड्या के बर्थडे पर महिका शर्मा ने लिखा ऐसा पोस्ट, आते ही हो गया वायरल, आप भी पढ़िए





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button