Sport : तिलक वर्मा ने मारी रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम #INA

Tilak Varma : भारत और वेस्टइंडीज के बीच बीते रविवार यानी 11 अक्टूबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबले खेला गया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम ने 14 रनों से मेहमान वेस्टइंडीज को हरा दिया. इस मैच में भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुआ, जिसके चलते उन्हें बगैर गलती के आउट होकर पवेलियन जाना पड़ गया. इसके साथ-साथ इस मुकाबले में तिलक वर्मा के नाम एक खास और अद्भुत उपलब्धि भी हासिल हो गई है.
अब इंडियन क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 23 वर्षीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने सिर्फ एक कैच पकड़ते ही, इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में एंट्री मार ली है. उन्होंने एक ऐसी लिस्ट में भी जगह बनाई है, जिसमें हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भी मौजूद हैं.
Flying starts for Nitish Kumar Reddy and vice-captain Tilak Varma 🤝#TeamIndia 168/5 after 14 overs!
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/E4j2CXPXdj
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
तिलक वर्मा के नाम जुड़ा खास रिकॉर्ड
तिलक वर्मा भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर की लिस्ट में पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 2023 से डेब्यू करने के बाद अब तक कुल 50 कैच बतौर फील्डर पकड़ लिए हैं. वो टी20 में कैच की हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. उन्होंने रोहित और कोहली के क्लब में एंट्री मार ली है.
नंबर-1 पर रोहित शर्मा का कब्जा
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में बतौर फील्डर रोहित शर्मा ने 65 कैच लिए हैं. वो इस लिस्ट में नंबर-1 पर हैं. वहीं हार्दिक पांड्या 64 कैच के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं. पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 58 कैच के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं. वहीं चौथे नंबर पर विराट कोहली 54 कैच के साथ मौजूद हैं. 50 के साथ तिलक वर्मा अब पांचवें स्थान पर हैं.
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर
- 65 – रोहित शर्मा
- 64 – हार्दिक पांड्या
- 58 – सूर्यकुमार यादव
- 54 – विराट कोहली
- 50 – तिलक वर्मा
𝐖𝐀𝐈𝐓, 𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐉𝐔𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐏𝐏𝐄𝐍𝐄𝐃?! 🤯
A near-boundary save turns into a run-out as the West Indies catch Tilak Varma short of his crease! #INDvWI 3rd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/GmwwFjql5J pic.twitter.com/plCeyKV5SE
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2026
इस मुकाबले की बात करें तो, तिलक वर्मा 16 बॉल में 4 चौकों की मदद से 28 रनों की पारी खेली. वो दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हुए. भारत की पारी के 17वें ओवर की चौथी बॉल पर अक्षर पटेल ने शॉट खेला जो बाउंड्री के पास रोक दिया गया. भारतीय बल्लेबाजों को लगा की ये चौका होगा और तिलक वर्मा अक्षर के साथ चौका लगाने की जश्न मनाकर नॉन स्ट्राइक एंड की तरफ आराम से लौट रहे थे. उसी वक्त कामिल पूरन ने विकेट कीपर शाई होप को थ्रो दिया और उन्होंने बॉलिंग एंड पर गुडाकेश मोती को थ्रो दिया, जिन्होंने स्टंप से गिल्लियां अगल कर तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया.
ये भी पढ़ें : धोनी, विराट, रोहित सब छूटे पीछे, श्रेयस अय्यर इस मामले में बने भारत के नंबर-1 कप्तान
तिलक वर्मा ने मारी रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,