Sport : सिक्सर किंग बनने से सिर्फ एक कदम दूर हैं अभिषेक शर्मा, एक छक्का और लगाते ही रच देंगे नया इतिहास, बनाएंगे ये महारिकॉर्ड #INA

Abhishek Sharma Record : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है. इस सीरीज का तीसरा मैच इंदौरक के होल्कर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें अभिषेक ने 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है. अब एक छक्का और लगाते ही अभिषेक इस रेस में सबसे आगे निकल जाएंगे.

अभिषेक शर्मा ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने तीसरा टी-20 मैच खेला. इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन तो जल्दी आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने महज 30 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा.

अभिषेक शर्मा एक सिक्स लगाते ही बनेंगे नंबर-1

T20I क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव हैं. उन्होंने साल 2022 में 68 छक्के लगा दिए थे. अब तक इस पर अकेले सूर्या का ही नाम लिखा था, लेकिन अ​ब पिछले मैच में 5 छक्के लगाने के साथ ही अभिषेक शर्मा उनकी बराबरी पर आकर खड़े हो गए हैं.

अभिषेक ने भी इस साल टी20 इंटरनेशनल में अब तक 68 सिक्स लगा दिए हैं. इसका मतलब है कि एक और सिक्स लगाते ही अभिषेक शर्मा सूर्यकुमार यादव के आगे निकल जाएंगे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अभिषेक शर्मा अगले मैच में अगर एक छक्का लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह इस मामले में सूर्या को पीछे छोड़ते हुए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

हैदराबाद के स्टेडियम में खूब चलता है अभिषेक शर्मा का बल्ला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है. वहीं, अभिषेक ने इस मैदान पर 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है, जिसमें वह 4 रन पर ही आउट हो गए थे. वैसे तो ये स्टेडियम अभिषेक शर्मा के लिए होम ग्राउंड जैसा है, क्योंकि वह लंबे वक्त से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं, जिनका होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम ही है.

आईपीएल के दौरान अभिषेक ने इस मैदान पर 27 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 209 की स्ट्राइक रेट और 35.70 के औसत से 821 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 61 छक्के और 74 चौके लगाए हैं. ऐसे में अगले मैच में सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी

साल

मैच

रन

स्ट्राइक रेट

छक्के

खास उपलब्धि

सूर्यकुमार यादव

2022

31

1164

187.44

68

2 शतक, 9 अर्धशतक

अभिषेक शर्मा

2026

32

921

206.50

68

7 बार डक पर आउट

अभिषेक शर्मा

2025

21

859

193.46

54

1 शतक, 5 अर्धशतक

ईशान किशन

2026

32

1122

170.00

52

वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन

शिमरोन हेटमायर

2026

—

—

—

46

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज

ये भी पढ़ें: ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय क्रिकेटर्स, टॉप-5 में शामिल हुए तिलक वर्मा, जानिए नंबर-1 पर है किसका राज

सिक्सर किंग बनने से सिर्फ एक कदम दूर हैं अभिषेक शर्मा, एक छक्का और लगाते ही रच देंगे नया इतिहास, बनाएंगे ये महारिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button