Sport : ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय क्रिकेटर्स, टॉप-5 में शामिल हुए तिलक वर्मा, जानिए नंबर-1 पर है किसका राज #INA

Most Catches In T20I By Indian Cricketer: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने बल्ले से भले ही 16 गेंद पर 28 रन बनाए और अपनी टीम को 223 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. लेकिन, फील्डिंग के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद अब उनका नाम एलीट लिस्ट में शामिल हो गया है. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तिलक वर्मा ने बेहतरीन फील्डिंग की और 2 शानदार कैच लपके. तिलक ने क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल को आउट करने के लिए कैच लपका. इसी के साथ उन्होंने T20I क्रिकेट में अपने 50 कैच भी पूरे कर लिए. इसी के साथ तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा, विराट कोहली वाली एलीट लिस्ट में एंट्री कर ली है.
5- तिलक वर्मा
वेस्टइंडीज के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में तिलक वर्मा ने 2 कैच लिए. उन्होंने क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल के कैच लिए और उन्हे पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ तिलक वर्मा टी-20 इंटरनेशनल में 50 कैच पूरे कर लिए हैं. वह सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 2023 से अब तक 68 T20I मैच खेले हैं, जिसकी 66 पारियों में उन्होंने 50 कैच लिए हैं. इस दौरान उन्होंने एक मैच में मैक्सिमम 3 कैच लिए.
Safe hands of the vice-captain 🫴
5️⃣0️⃣ catches in T20Is for Tilak Varma 👌
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @TilakV9 pic.twitter.com/nNNEztFeyj
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
4- विराट कोहली
कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात हो और उसमें विराट कोहली का नाम न आए. ऐसा तो कम ही देखने को मिलता है. विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है. उन्होंने 2010 से 2024 के बीच भारत के लिए 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसकी 124 पारियों में उन्होंने 54 कैच लिए. इस दौरान उन्होंने एक मैच में मैक्सिमम 3 कैच लिए.
3- सूर्यकुमार यादव
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. सूर्या भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 आई कैच लेने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. 2021 से 2026 के बीच भारत के लिए 113 टी-20 मैच खेले, जिसकी 111 पारियों में 58 कैच लपके. उन्होंने इस दौरान एक मैच में मैक्सिमम 3 कैच लिए.
2- हार्दिक पांड्या
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक कमाल के फील्डर भी हैं. उन्होंने 2016 से अब तक भारत के लिए 138 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसकी 137 पारियों में उन्होंने 64 कैच लपके. इस दौरान उन्होंने मैक्सिमम एक मैच में 3 कैच लिए.
𝐖𝐀𝐈𝐓, 𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐉𝐔𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐏𝐏𝐄𝐍𝐄𝐃?! 🤯
A near-boundary save turns into a run-out as the West Indies catch Tilak Varma short of his crease! #INDvWI 3rd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/GmwwFjql5J pic.twitter.com/plCeyKV5SE
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2026
1- रोहित शर्मा
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने 2007 से 2024 के बीच 159 T20I मैच खेले हैं, जिसकी 159 पारियों में उन्होंने 65 कैच लिए. उन्होंने मैक्सिमम एक मैच में 3 कैच लेने का कारनामा किया.
भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट:-
रैंक | खिलाड़ी | मैच | कैच लेने की पारियां | कुल कैच | एक मैच में सर्वाधिक कैच |
|---|---|---|---|---|---|
1 | रोहित शर्मा | 159 | 159 | 65 | 3 |
2 | हार्दिक पांड्या | 138 | 137 | 64 | 3 |
3 | सूर्यकुमार यादव | 113 | 111 | 58 | 3 |
4 | विराट कोहली | 125 | 124 | 54 | 3 |
5 | तिलक वर्मा | 68 | 66 | 50 | 3 |
ये भी पढ़ें: धोनी, विराट, रोहित सब छूटे पीछे, श्रेयस अय्यर इस मामले में बने भारत के नंबर-1 कप्तान
ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय क्रिकेटर्स, टॉप-5 में शामिल हुए तिलक वर्मा, जानिए नंबर-1 पर है किसका राज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,