खबर शहर , यूपी: जालसाजों के निशाने पर मथुरा के जिलाधिकारी, पांचवीं बार बनाई फर्जी फेसबुक आईडी; लोगों को किया अलर्ट – INA

साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर ठगों ने पांचवीं बार फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। फ़िलाहल पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। आशंका है कि ठग जिलाधिकारी की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतने और फिर किसी आपात स्थिति या मजबूरी का हवाला देकर रुपये मांगने की कोशिश कर सकते हैं।

मामले को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी फर्जी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश, मदद के अनुरोध या रुपये की मांग पर भरोसा न करें। किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले संबंधित व्यक्ति की आधिकारिक माध्यम से पुष्टि अवश्य कर लें।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button