Technology, गूगल का नया एआई मॉडल जेमिनी 4 आर्गन लॉन्च: कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और फाइनेंस के मुश्किल काम करेगा आसान – Google Launches Gemini 4 Argon Flagship Ai Model Developers Features Pricing — INA

सार
गूगल ने महीनों के इंतजार और डीपमाइंड में लीडरशिप बदलाव के बाद अपना सबसे ताकतवर AI मॉडल Gemini 4 Argon लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल कोडिंग, फाइनेंस, साइंस और साइबर सिक्योरिटी में जटिल कामों को तेजी से निपटाने के लिए तैयार किया गया है। OpenAI और Anthropic को कड़ी टक्कर देने आए इस मॉडल के साथ गूगल ने वैज्ञानिकों को भी बड़ा तोहफा दिया है।
गूगल ने डेवलपर्स और कंपनियों के लिए अपना नया फ्लैगशिप AI मॉडल Gemini 4 Argon लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह कोडिंग, फाइनेंस, कानून, साइबर सिक्योरिटी और साइंस से जुड़े जटिल कामों को पूरा करने में मदद कर सकता है। इस लॉन्च के जरिए गूगल AI की रेस में OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों को चुनौती देना चाहता है।