Sport : IND vs WI: हैदराबाद में कप्तान शे होप का तूफानी शतक, चौथे T20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य #INA

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 3 विकेट पर 247 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है. यानी टीम इंडिया को जीत के लिए 248 रन बनाने होंगे. वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने इस सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाया.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी का आगाज कप्तान शे होप और ज्वेल एंड्रयू ने की. दोनों ओपनर्स ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि फिर 52 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. एंड्रयू 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
इसके बाद कप्तान शे होप ने शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की धमाकेदार साझेदारी की. हालांकि फिर प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. हेटमायर ने12 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे.
इसके बाद शे होप और रोवमैन पॉवेल के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन फिर गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत को सबसे बड़ी कामयाबी दिलाते हुए कैरेबियाई कप्तान रोवमैन पॉवेल को आउट किया. पॉवेल 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर कैच आउट हुए.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ चौंकाने वाला प्लेयर ट्रेड
IND vs WI: हैदराबाद में कप्तान शे होप का तूफानी शतक, चौथे T20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,