खबर शहर , Agra News: आज धूमधाम से मनाई जाएगी माथुर वैश्य जयंती, निकलेगी शोभा यात्रा – INA

बाह। माथुर वैश्य महासभा की 139वीं जयंती बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाए जाने की महिला मंडल ने रणनीति बनाई। शोभायात्रा में उत्साह पूर्वक सम्मिलित होने का आह्वान किया गया।


महिला मंडल की अध्यक्ष कामना गुप्ता ने बताया कि नव दुर्गा, शरद पूर्णिमा, दिवाली के त्योहार ईको फ्रेंडली मनाए जाने का संकल्प लिया गया है। प्रदूषण से बचाव के लिए सामूहिक निर्णय लिया गया। पर्यावरण की बेहतरी के लिए आयोजित ईको फ्रेंडली प्रतियोगिता में कविता प्रथम, श्वेता द्वितीय, कामना तृतीय रही। जबकि मंजू गुप्ता और नीरू गुप्ता को बेहतर समन्वय के लिए पुरस्कृत किया गया। कामना गुप्ता ने हिंदी पखवाड़े का जिक्र कर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को प्रेरित करने का आह्वान किया। हिंदी संस्कार शाला के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अंजनी गुप्ता, प्रीति गुप्ता आदि रही।


Credit By Amar Ujala

Back to top button