खबर शहर , Agra News: पाइप पुलिया निर्माण पर ग्रामीणों में रोष, धरने की दी चेतावनी – INA

किरावली। गांव पुरामना में नहर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे पाइप पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार देर रात्रि मंदिर पर आयोजित सर्वसमाज की बैठक में ग्रामीणों ने निर्माण पर आपत्ति जताते हुए चौड़े कल्वर्ट पुल के निर्माण की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर मोड़ होने से सकरा पुल होने के कारण यहां हादसों का खतरा बना रहता है। पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में पुरानी पाइप पुलिया को चौड़ा करने के बजाय चौड़े चैम्बर वाला कल्वर्ट पुल बनाया जाए। किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि पुल निर्माण की मांग को लेकर कई बार तहसील में धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिए हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सदन मुखिया, गजाधर सिंह, किशन सिंह, नारायण सिंह मुखिया, सोना मुखिया, नीरज सिंह प्रधान, रामवीर सिंह, विनोद, हीरो, सुभाष चंद, लाला प्रधान और राजू सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button