Sport : खतरे में ईशान किशन की जगह, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए इस इंडियन प्लेयर का सिलेक्ट होना पक्का, जानें कैसा होगा स्क्वाड #INA

IND vs NZ ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान जल्द ही होने वाला है. कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट चयनकर्ताओं को नहीं मिल पाने के चलते अभी तक इंडियन क्रिकेट टीम का ऐलान नहीं हुआ है. इस सीरीज के लिए इंडियन क्रिकेट टीम 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के उड़ान भरने वाली है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी समाने आ गई है. इसकी मानें तो, ईशान किशन की जगह पर खतरा मंडरा रहा है. वहीं एक बाएं हाथ के बल्लेबाजी की जगह लगभग पक्की हो चुकी है. ये कौन है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

ईशान किशन की जगह पर मडंराया खतरा

दरअसल, भारतीय के वनडे स्क्वाड में ईशान किशन को अफगानिस्तान सीरीज के लिए मौका मिला था. उन्होंने बल्ले के साथ मीडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला क्योंकि वो उन्हीं दिनों जापान में एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे थे. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें मौका मिलेगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन अभी उनकी जगह पर खतरा नजर आ रहा है. 

यशस्वी जायसवाल को मिलेगा वनडे स्क्वाड में मौका

इंडियन क्रिकेट टीम के वनडे स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल का सिलेक्ट होना लगभग पक्का हो चुका है. क्योंकि यशस्वी को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उन्हें इस लिए बाहर किया गया है कि, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड का हिस्सा होंगे. यशस्वी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भी टीम के साथ थे लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिला था. अब उनको न्यूजीलैंड सीरीज में मौका मिलने वाला है. ईशान की जगह पर खतरा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि यशस्वी जायसवाल ने विकेटकीपिंग भी शुरू कर दी है.

मुंबई ने यशस्वी जायसवाल को किया बाहर

मुंबई ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बिलासपुर में 18 से 21 अक्टूबर तक होने वाले मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. यशस्वी जायसवाल इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. दरअसल, यशस्वी को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है और भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलना है. न्यूजीलैंड में 24 अक्टूबर से इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है और यशस्वी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. यही वजह है कि वह रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के बाद टीम से अलग हो गए.

आपको बता दें कि, शुभमन गिल और रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए वनडे में ओपनिंग करते हैं. ऐसे में ईशान किशन को बतौर तीसरे ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रखा जाता है. लेकिन जब ईशान नहीं थे तो, यशस्वी जायसवाल को चुना गया था. अब न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय सिलेक्टर 2 अलग-अलग वनडे स्क्वाड चुन सकते हैं. ऐसे में यशस्वी को मौका मिलना लगभग तय है. क्योंकि वनडे सीरीज के अंत के सिर्फ 3 तीन बाद टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज काफी अहम है. ऐसे में टीम इंडिया उसकी तैयारी के लिए पहले से ही अभ्यास शुरू कर देगी. रेड बॉल क्रिकेट में ढलने के लिए शुभमन गिल के अलावा अन्य खिलाड़ी जो सिर्फ टेस्ट क्रिकेट का ही हिस्सा हैं, वो अपने तैयारियों को पुख्ता करते हुए नजर आ सकते हैं.  

कैसा हो सकता है भारत का वनडे स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा. 

ये भी पढ़ें : बेंगलुरु की मौसम ने बढ़ाई टेंशन! बारिश में धुल सकता है पांचवां टी-20, जानिए कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का हाल

खतरे में ईशान किशन की जगह, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए इस इंडियन प्लेयर का सिलेक्ट होना पक्का, जानें कैसा होगा स्क्वाड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button