UP News: वृंदावन जाने के लिए 4 लड़कों ने चोरी की कार, बांके बिहारी के दर्शन कर वापस छोड़ गए गाड़ी – INA

Aligarh car theft: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कार चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां चार नाबालिग घर के बाहर खड़ी कार चुराकर वृंदावन पहुंच गए. चारों ने वहां बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए और आसपास के इलाकों में घूमे. इसके बाद वे कार लेकर वापस अलीगढ़ लौटे और महुआखेड़ा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास गाड़ी छोड़कर चले गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चारों की पहचान कर चोरी की कार बरामद कर ली.

चोरी हुई कार रामघाट रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी दलवीर सिंह की है. उनकी महिंद्रा XUV-500 12 अक्टूबर की रात करीब 2:12 बजे नरचर स्कूल के पीछे स्थित घर के सामने से गायब हो गई थी. दलवीर सिंह के मुताबिक, कार की चाबी करीब 10 से 15 दिन पहले ही गायब हो गई थी. शुरुआत में उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि चाबी चोरी हुई है.

बाद में जब घर के बाहर खड़ी कार नहीं मिली, तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की. इस संबंध में 13 अक्टूबर को क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. जांच के दौरान पता चला कि करीब 15 दिन पहले एक किशोर पेंटर के साथ दलवीर सिंह के घर पर पेंटिंग का काम करने आया था. आरोप है कि उसी दौरान उसने कार की चाबी चुरा ली थी.

CCTV फुटेज से खुला मामला, तीन दोस्तों को भी ले गया

कार चोरी की शिकायत मिलने के बाद क्वार्सी पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज की जांच में चार नाबालिग कार ले जाते दिखाई दिए. इसके बाद पुलिस ने उनकी पहचान की और मामले में उनकी भूमिका सामने आई.

पुलिस के मुताबिक, पेंटिंग का काम करने आए किशोर ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर कार ले जाने की योजना बनाई थी. इसके बाद चारों ने मौका देखकर घर के बाहर खड़ी XUV-500 चुरा ली.

वृंदावन में दर्शन किए, फिर अलीगढ़ लौटकर छोड़ी कार

कार लेकर चारों नाबालिग वृंदावन पहुंच गए. वहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए और आसपास के इलाकों में घूमे. इस दौरान वे कार का इस्तेमाल करते रहे. इसके बाद अगले दिन अलीगढ़ लौटे और महुआखेड़ा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास कार छोड़कर चले गए.

पुलिस ने जांच के दौरान कार बरामद कर ली. इसके बाद चारों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया. कार उसके मालिक को सौंपने की कानूनी प्रक्रिया भी की जा रही है.

इंस्पेक्टर ने क्या बताया?

क्वार्सी थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि कार चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की गई थी. इसमें चार नाबालिगों की संलिप्तता सामने आई. पुलिस ने चोरी की कार बरामद कर नियमानुसार कार्रवाई की है.

वृंदावन जाने के लिए 4 लड़कों ने चोरी की कार, बांके बिहारी के दर्शन कर वापस छोड़ गए गाड़ी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button