Sport : भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों ने छोड़ी अपनी छाप, लिस्ट में 2 कैरेबियाई नाम भी शामिल #INA

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. सीरीज के शुरू होने से पहले तो सभी भारत को सीरीज जीतने के लिए फेवरेट मान रहे थे. लेकिन, कैरेबियाई टीम ने अपनी काबिलियत दिखाई और सीरीज को 2-2 पर पहुंचा दिया. टी-20 सीरीज का पांचवां और सीरीज डिसाइडर मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. नतीजन, सीरीज 2-2 पर खत्म हुई और दोनों कप्तानों ने साथ मिलकर ट्रॉफी उठाई. मगर, इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया. तो आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया.
शे होप
शे होप ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों के होश ही उड़ा दिए. उन्होंने 5 मैच खेले, जिसकी 4 पारियों में 130.50 के औसत और 190.51 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए. गौर करने वाली बात ये है कि वेस्टइंडीज ने टी-20 सीरीज के जिन 2 मैचों में जीत दर्ज की थी, उसमें शे होप ने शतक लगाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था. इतना ही नहीं, सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले होप को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया.
Special farewell . our friends and fans in India from our captain Shai Hope 🙏🏽❤️
WI look forward . the next West Indies vs India encounter in the West Indies! 🏏🌴#INDvWI pic.twitter.com/SpVBWWknGd
— Windies Cricket (@windiescricket) October 17, 2026
कीमो पॉल
भारत के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में जहां एक ओर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शे होप रहे, वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी कैरेबियाई ही हैं. जी हां, कीमो पॉल ने 3 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 14.13 के औसत से 8 विकेट चटकाए. पॉल ने हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 में सबसे शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 41 रन देकर 5 विकेट झटक लिए थे.
ईशान किशन
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का नाम इस लिस्ट में शामिल होना लाजमी है. इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की है. उन्होंने ईशान ने 5 मैच खेले, जिसकी 5 पारियों में 38.25 के औसत और 191.25 की स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाए. उनके बल्ले से 20 चौके और 6 छक्के निकले. उनका हाईएस्ट स्कोर 43 रन बनाए हैं. ईशान ने पांचवें मैच में जो बारिश के कारण रद्द हो गया था, उसमें 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 10 गेंद पर ही 30 रन जड़ दिए थे.
संजू सैमसन
5 मैचों की टी-20 सीरीज में संजू सैमसन ने 33.60 के औसत और 195.35 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए. वह इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. उनके बल्ले से 18 चौके और 9 छक्के निकले. उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 82 रनों का रहा.
An entertaining series comes . an end 🤝
🎥 BCCI Hon. Treasurer Mr A. Raghuram Bhat presents the @mflone_ T20I Series trophy . #TeamIndia Captain Shreyas Iyer and West Indies Captain Shai Hope 🏆#INDvWI pic.twitter.com/iKA8vx68ba
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
अभिषेक शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आए. उन्होंने 5 मैच खेले, जिसकी 5 पारियों में 29 के औसत और 181.25 की स्ट्राइक रेट की मदद से 145 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 9 छक्के लगाए. उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला. अभिषेक का हाईएस्ट स्कोर 69 का रहा.
ये भी पढ़ें: IND VS NZ: रोमांच की हदें होंगी पार! 45 दिन के लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर भारत, खेले जाएंगे 12 मैच, नोट कर लें टाइम और पूरा शेड्यूल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों ने छोड़ी अपनी छाप, लिस्ट में 2 कैरेबियाई नाम भी शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,