Sport : सिर्फ 1 रन का दर्द! रणजी ट्रॉफी में दोहरे शतक से चूके प्रियांश आर्या, 199 रन पर हुए क्लीन बोल्ड #INA

Ranji Trophy: क्रिकेट के मैदान पर 199 रन पर आउट होने से बड़ा दर्द शायद ही किसी बल्लेबाज के लिए होगा. दिल्ली के धाकड़ ओपनर प्रियांश आर्या के साथ रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में बिल्कुल ऐसा ही हुआ. गुजरात के खिलाफ मैच के पहले ही दिन प्रियांश ने तूफानी बल्लेबाजी की, लेकिन जब वे अपने पहले दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे, तभी क्लीन बोल्ड हो गए. हालांकि, उनके इस दुख के बीच दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा. इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने पहली पारी में विशाल स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.
प्रियांश आर्या ने गुजरात के गेंदबाजों को रिमांड पर लिया
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड का मुकाबला 18 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. पालम के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड पर खेले जा रह इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. ओपनिंग करने उतरे प्रियांश आर्या ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने सिर्फ 220 गेंदों का सामना करते हुए 199 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वनडे के अंदाज में खेलते हुए प्रियांश ने अपनी पारी में 24 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए. यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का पहला शतक था, जिसे वे दोहरे शतक में बदलने ही वाले थे कि दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले मनन हिंगराजिया की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए.
🚨 PRIYANSH ARYA MISSED A DESERVING DOUBLE HUNDRED BY JUST 1 RUN 💔
– He dismissed for 199 runs from just 220 balls including 24 fours & 6 sixes.
His Strike Rate was 90 🥶🔥 pic.twitter.com/IH2uqryA3X
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 18, 2026
कप्तान आयुष बडोनी ने जड़ा 5वां फर्स्ट-क्लास शतक
जब दिल्ली की टीम ने यश ढुल समेत अपने शुरुआती 3 विकेट सस्ते में गंवा दिए थे, तब कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे आयुष बडोनी क्रीज पर आए. बडोनी ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 234 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की. बडोनी ने सिर्फ 113 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 115 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का 5वां शतक है.
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में प्रियांश का जलवा
दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाकर चर्चा में आए प्रियांश आर्या को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में खरीदा था. रेड-बॉल क्रिकेट में यह उनके करियर का महज तीसरा ही मैच था और उन्होंने सेलेक्टर्स को दिखा दिया कि वे लंबे फॉर्मेट में भी बड़ी पारियां खेलने की झमता रखते हैं. भले ही वे 1 रन से ऐतिहासिक डबल सेंचुरी चूक गए, लेकिन उनकी यह पारी दिल्ली के लिए मैच जिताऊ साबित हो सकती है.
– Hundred in Ranji Trophy ✅
– Hundred in IPL ✅
– Hundred in India A ✅Priyansh Arya, A rare talent from Delhi 🫡 pic.twitter.com/gOSodxrQLp
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 18, 2026
यह भी पढ़ें: बारिश से मैच हुआ रद्द, तो क्या खिलाड़ियों के रन और विकेट सुरक्षित? जानें वॉशआउट मैचों में ICC के स्टैट्स और रिकॉर्ड का पूरा गणित
सिर्फ 1 रन का दर्द! रणजी ट्रॉफी में दोहरे शतक से चूके प्रियांश आर्या, 199 रन पर हुए क्लीन बोल्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,