UP News: कौन हैं शुभी सिंह? 5 दिन बाद राप्ती में मिला शव, स्कूल मैनेजर पर FIR के बाद श्रावस्ती में हड़कंप – INA

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में पांच दिन से लापता स्कूल टीचर शुभी सिंह का शव रविवार को डिंगुराजोत के जीवनरायनपुर गांव के पास राप्ती नदी में मिला है. सूचना मिलने पर पहुंची श्रावस्ती की नवीन मॉर्डन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस ने शुभी सिंह के पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक समेत स्टॉफ के 5 लोगों के खिलाफ शुभी को सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.

शुभी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि स्कूल प्रबंधक ने शुभी को पहले ही नौकरी से निकाल दिया था. नौकरी के दौरान भी उनकी बेटी को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया. इससे तंग आकर उनकी बेटी ने सुसाइड का फैसला किया. उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में शुभी सिंह का एक सुसाइड नोट भी मिला है. हाथ से लिखे इस सुसाइड नोट में भी शुभी ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

कौन है शुभी सिंह?

पुलिस के मुताबिक भिनगा कोतवाली क्षेत्र के चकवा गांव में रहने वालीा शुभी सिंह सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी. सोमवार की सुबह करीब 11 बजे घर से वह स्कूल जाने को कहकर निकली, लेकिन उसके बाद संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई. जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो पिता राजेश कुमार सिंह एवं अन्य परिजनों ने खोजबीन शुरू की और उसी रात भिनगा कोतवाली में शुभी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

घर में मिला था सुसाइड नोट

गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुभी के कमरे की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को उसका सुसाइड नोट मिला. इसमें शुभी ने कथित तौर पर आत्महत्या के कारण बताए थे. इसी सुसाइड नोट के आधार पर पिता ने प्रताड़ित करने, आत्म हत्या से मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी. इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

रिपोर्ट: अम्मार रिजवी, श्रावस्ती

कौन हैं शुभी सिंह? 5 दिन बाद राप्ती में मिला शव, स्कूल मैनेजर पर FIR के बाद श्रावस्ती में हड़कंप


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button