UP News: दिल्ली-UP से झारखंड तक बढ़ी ठंड… एमपी में बारिश, जानें उत्तराखंड-हिमाचल का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: देश के उत्तर, पूरब, पश्चिम और दक्षिण के हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है. उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में सुबह और शाम के वक्त ठंडक का अहसास होने लगा है. यह सर्दी के मौसम की आहट है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसका प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिख रहा है. दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है.

इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी 23 अक्टूबर के मौसम का पूर्वानुमान जताया है. देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. बरसात होने की कोई संभावना मौसम विभाग की ओर से नहीं जताई गई है. दिल्ली में सुबह-शाम और रात को ठंड महसूस की जाने लगी है. दिल्ली में आज अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में 24 और 25 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

यूपी से झारखंड तक बढ़ी ठंड

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह-शाम ठंड महसूस की जाने लगी है. दिन में धूप निकल रही है. आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में यहां कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है. सुबह-शाम ठंड और बढ़ सकती है. 28 अक्टूबर को कई इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. बिहार के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. झारखंड में आज मौसम शुष्क रह सकता है. सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है.

एमपी-राजस्थान में बारिश

पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान, दोनों ही क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है. प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 24 अक्टूबर यानी कल से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी आंधी-बारिश का दौर जारी है.

दक्षिण भारत में भी जारी है बरसात का दौर

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में सप्ताह के दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है. कोंकण और गोवा में गर्म तथा उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. दक्षिण भारत में नॉर्थईस्ट मानसून के एक्टिव होने से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. चेन्नई और मदुरै में भारी से बहुत भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है. देश के दक्षिणी हिस्सों में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और लक्षद्वीप में 26 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 27 और 28 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले चोटियों पर सीजन की बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम साफ है. 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: नस्लीय टिप्पणी मामले में यूट्यूबर अमीर शौकीन गिरफ्तार, देर रात दिल्ली पहुंची त्रिपुरा पुलिस

दिल्ली-UP से झारखंड तक बढ़ी ठंड… एमपी में बारिश, जानें उत्तराखंड-हिमाचल का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button