Technology, चीन के हैकर्स का नया हथियार बना एआई: सिक्योरिटी टूल को ही बना दिया हैकिंग का जरिया, माइक्रोसॉफ्ट का दावा – Microsoft Chinese Hackers Ai Tool Connectwise Cyberattack Storm 0940 — INA

सार

साइबर हमलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अब बढ़ता ही जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, चीन से जुड़े एक हैकिंग ग्रुप ने एआई की मदद से सुरक्षा जांच के लिए बने टूल का इस्तेमाल कर आईटी सर्विस कंपनी कनेक्टवाइज (ConnectWise) को निशाना बनाया। इस अभियान में दुनियाभर के सैकड़ों संगठनों को टारगेट किया गया। हालांकि, ज्यादातर हमले सफल नहीं हुए, लेकिन कई संगठनों के क्लाउड सिस्टम तक हाई-लेवल एक्सेस मिलने की बात सामने आई है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल जहां कंपनियां अपने सिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए कर रही हैं, वहीं साइबर अपराधी भी इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, चीन से जुड़े एक हैकिंग ग्रुप ने AI आधारित सुरक्षा जांच टूल का इस्तेमाल करके आईटी सर्विस कंपनी कनेक्टवाइज (ConnectWise) को निशाना बनाया। इस हमले को दुनियाभर के सैकड़ों संगठनों तक पहुंचने वाले बड़े साइबर अभियान का हिस्सा बताया गया है। यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सिक्योरिटी ब्लॉग पोस्ट में साझा की है।

Source link

Back to top button