Sport : मोना अग्रवाल का धमाल! देश के लिए एशियन पैरा गेम्स में जीता दूसरा गोल्ड मेडल, 103 के पार पहुंची पदकों की संख्या #INA

Asian Para Games 2026: भारत की पैरा-शूटर मोना अग्रवाल ने आइची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 इवेंट में धमाल मचा दिया है. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता है. यह उनका पैरा एशियन गेम्स 2026 में दूसरा गोल्ड है. इससे पहले  मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में भी गोल्ड जीता था. इसके साथ ही भारत के मेडल की संख्या पैरा एशियन गेम्स 2026 में 100 के पार पहुंच गई है.

आपको बता दें कि, मोना ने 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 में 357.5 का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर करके गोल्ड जीता है. वहीं भारत की अवनी लेखरा 333.2 के साथ चौथे स्थान पर रहीं. मोना ने स्वीडिश शूटर एना बेन्सन का 356 का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर तोड़ा है, जो उन्होंने जुलाई 2026 में नोवी सैड में वर्ल्ड कप के दौरान बनाया था. 

इससे पहले ये रिकॉर्ड एशियन रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया की ली युन-री का था, जिन्होंने पिछले महीने 355.7 का स्कोर बनाया था. मोना ने क्वालीफिकेशन के दौरान 566-17x के स्कोर के साथ छठा स्थान हासिल किया, जबकि अवनी ने 580-24x के साथ क्वालीफिकेशन शीट में टॉप किया. अवनी का स्कोर एशियन पैरा गेम्स क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड भी था.

पहले इस इवेंट में जीता मोना ने गोल्ड

आपको बता दें कि, इससे पहले मोना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में गोल्ड जीता था, जिसमें अवनी ने सिल्वर मेडल जीता था. मोना ने एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड 250 का स्कोर बनाकर गोल्ड जीता, जबकि अवनी ने 249.6 का स्कोर बनाकर सिल्वर मेडल जीता था.

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के मेडल की संख्या

भारत के मेडल की संख्या अब तक कुल 103 हो चुकी है. इंडिया को एशियन पैरा गेम्स 2026 में अब तक 27 गोल्ड मेडल मिल चुक हैं. इसके साथ ही देश की झोली में कुल 33 सिल्वर मेडल आए हैं. ब्रॉन्ज मेडल की संख्या इस समय तक 43 हो चुकी है. भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर बना हुआ है. 

Asian Para Games 2026 पदक तालिका

देश

गोल्ड

सिल्वर

ब्रॉन्ज

कुल पदक

चीन

172

91

94

357

जापान

51

53

54

158

उज्बेकिस्तान

41

43

43

127

भारत

27

33

43

103

दक्षिण कोरिया

26

28

31

85

ईरान

22

34

37

93

थाईलैंड

17

36

56

109

कजाकिस्तान

12

15

21

48

इंडोनेशिया

10

15

36

61

मलेशिया

6

7

12

25

ये भी पढ़ें : Asian Para Games 2026: भारत को आज मिले 2 गोल्ड मेडल, जानिए अब तक कितनी हुई पदकों की संख्या

मोना अग्रवाल का धमाल! देश के लिए एशियन पैरा गेम्स में जीता दूसरा गोल्ड मेडल, 103 के पार पहुंची पदकों की संख्या





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button