Technology, एक्सप्लेनर: ई-मुद्रा की सीक्रेट चाबियां बेहद कमजोर, बच्चों जैसे पासवर्ड ने डिजिटल सुरक्षा पर खड़े किए कई सवाल – Emudhra Security Lapse, 8 Secret Digital Keys Easier Guess Than Suitcase Lock — INA

-अप्रैल 2025 में ई-मुद्रा की आठ इंटरमीडिएट डिजिटल कीज कमजोर बन गईं।

-ई-मुद्रा की ये कीज P-384 स्टैंडर्ड की होनी चाहिए थीं।

-इनके नंबर 4, 56, 66, 115, 155, 156, 230 और 237 थे।

-गूगल ने दो घंटे के भीतर क्रोम में इन कीज से जुड़े सर्टिफिकेट ब्लॉक किए।

जब भी आप इंटरनेट पर किसी बैंक, सरकारी पोर्टल या ई-कॉमर्स वेबसाइट को खोलते हैं, तो एड्रेस बार में दिखने वाला एक छोटा-सा हरा या काला ताला आपको सुरक्षित होने का एहसास दिलाता है। यह ताला बताता है कि वेबसाइट असली है और आपका डेटा सुरक्षित है, लेकिन क्या हो अगर इस ताले को बनाने और उसकी चाबी संभालने वाले देश की सबसे बड़ी कंपनी से ही चूक हो जाए। चूक इतनी बड़ी कि कोई बच्चा भी उसकी सीक्रेट चाबी का अंदाजा लगा ले?

भारत की प्रमुख डिजिटल ट्रस्ट कंपनी ई-मुद्रा (eMudhra ) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। कंपनी की आठ ‘सीक्रेट डिजिटल कीज’ इतनी कमजोर निकलीं कि उन्हें ढूंढने में एक सेकेंड से भी कम समय लगता। इस लापरवाही के सामने आते ही गूगल ने क्रोम से संबंधित सर्टिफिकेट ब्लॉक कर दिए और भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Back to top button