Sport : भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, जानिए कौन हैं RCB को 2024 में चैंपियन बनाने वालीं मेघना #INA

Sabbhineni Meghana : भारत की महिला क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. मेघना ने उस उम्र में संन्यास लेने का फैसला लिया है, जिस उम्र में बाकी खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं और अपने देश को वर्ल्ड कप दिलाना चाहते हैं. दरअसल, सब्बीनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. मेघना महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की चैंपियन टीम का हिस्सा था. उस वर्ष उन्होंने बल्ले के साथ स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम के लिए अहम योगदान दिया था. अब अचानक इस खिलाड़ी के संन्यास लेने की खबरे ने सभी को हैरान कर दिया है.
सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
आपको बता दें कि, सब्बीनेनी मेघना ने शुक्रवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. मेघना 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं. आंध्र प्रदेश की 30 साल की मेघना ने 2016 से 2022 तक भारत के लिए 3 वनडे और 17 टी20 मैच खेले. वनडे में एक अर्धशतक की मदद से 114 रन और टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 258 रन बनाए.
View this post on Instagram
सब्बीनेनी मेघना का WPL में प्रदर्शन
मेघना विमेंस प्रीमियर लीग में भी धमाल मचाया है. वो 2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का हिस्सा थीं. वो डब्ल्यूपीएल में गुजरात जायंट्स का भी हिस्सा रच चुके हैं. उन्होंने अपने डब्ल्यूपीएल करियर में 2 टीमों की ओर से कुल 15 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 1 अर्धशतक की बदौलत उनके बल्ले से 302 रन निकले हैं. उन्होंने 40 चौके और 6 छक्के भी लगाए हैं.
Sabbhineni Meghana said – “I have got a lot of support from Smriti Mandhana and she told me play your natural game and your strength and Smriti and RCB backed me”.
– She’s scored 54(44) & 36*(28) in this WPL 2024. pic.twitter.com/zZNzfl6sq6
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 27, 2024
सब्बीनेनी मेघना ने किया भावुक पोस्ट
मेघना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘वर्ल्ड स्टेज पर जर्सी पहनने के लिए हाथ में बल्ला लेकर पहली बार मैदान पर उतरना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करती हूं. मेरा दिल शुक्रगुजार है. मैदान मेरा दूसरा घर रहा है, जिसने मुझे हिम्मत दी, विनम्रता सिखाई और ऐसी यादें और दोस्ती दी, जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी’.
मेघना ने आगे लिखा, ‘मेरे परिवार को, जो हर मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे, आपके कभी न खत्म होने वाले त्याग के लिए धन्यवाद. मेरे कोच, टीममेट्स और सपोर्ट स्टाफ को, मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करने और मेरे साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए धन्यवाद. मैं बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और आरएसपीबी का मेरे पूरे करियर में लगातार सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. मुझे अपने पैशन को सबसे ऊंचे लेवल पर आगे बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म और मौके देने के लिए धन्यवाद’.
मेघना ने अंत में लिखा कि, ‘भले ही मेरे खेलने के दिन खत्म हो जाएं, लेकिन क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा. मैं हमेशा खेल से गहराई से जुड़ी रहूंगी और अपनी जिंदगी खेल को कुछ वापस देने, अगली पीढ़ी को गाइड करने और उस खेल की सेवा करने के लिए समर्पित करना चाहती हूं, जिसने मुझे सब कुछ दिया. धन्यवाद, क्रिकेट। तुम हमेशा मेरे दिल, मेरे पैशन और मेरे जीवन भर के मकसद रहोगे’.
ये भी पढ़ें : जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, स्मृति मंधाना की टीम करेगी पहले गेंदबाजी, जिंतिमनी कलिता का हुआ डेब्यू
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, जानिए कौन हैं RCB को 2024 में चैंपियन बनाने वालीं मेघना
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,