UP News: शराब के नशे में खूनी खेल! बदायूं में पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाली बेटे की गर्दन… परिवार में मचा कोहराम – INA

Budaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शराब के नशे में विवाद होने पर पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक का शव मिला. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

मृतक बेटे की पहचान राम अवतार में की गई है. आरोपी पिता का नाम नरेश जाटव है. ये पूरी घटना जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के बची गांव में शुक्रवार रात को हुई. जानकारी के अनुसार, मृतक राम अवतार काफी समय से जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एकता नगर में नरऊ मोड़ पर किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था. राम अवतार ई-रिक्शा चलाता था. पिता नरेश नरेश सब्जी का ठेला लगाता था.

बेटे के पीछे पिता भी गया गांव

मृतक की पत्नी मंजू घरों में काम करके कुछ पैसे कमाती है. पिता नरेश राम अवतार के साथ रहता था. राम अवतार की पत्नी ने शक्रवार को उससे कहा कि आटा खत्म हो गया है. गांव जाकर गेहूं ले आओ. इसके बाद राम अवतार अपने बची गांव में गेहूं लेने चला गया. नरेश ठेला लेकर मंडी में सब्जी भरने गया था, लेकिन उसने ठेला एक स्थान पर खड़ा किया और बेटे के पीछे-पीछे गांव चला गया.

कुल्हाड़ी से अपने बेटे की गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार

जानकारी के अनुसार, राम अवतार शराब पीने का आदी था. पिता नरेश भी शराब का शौकीन है. दोनों बाप-बेटे गांव पहुंच गए. फिर दोनों ने एक साथ पूरे दिन जमकर शराब पी. रात के समय दोनों में आपस में खूब विवाद हुआ. विवाद के चलते हुए नरेश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने बेटे की गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए. इससे बेटे की गर्दन धड़ से अलग हो गई.

गांव के प्रधान ने दी पुलिस को सूचना

मौके पर ही राम अवतार की दर्दनाक मौत हो गई. जब पिता को एहसास हुआ कि बेटे की मौत हो गई है तो वो शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया. किसी तरह पड़ोसियों को जानकारी हुई तो उन्होंने राम अवतार के परिजनों को सूचना दी. वहींं गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बदायूं से सौरभ शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 50 हजार रुपये में BA की फेक मार्कशीट, पंजाब से नगालैंड तक जुड़े तार; बरेली का प्रदीप कैसे करता था फर्जीवाड़ा?

शराब के नशे में खूनी खेल! बदायूं में पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाली बेटे की गर्दन… परिवार में मचा कोहराम


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button